महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बांका के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। अहले सुबह से ही जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं है। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। भक्तजन भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अत्यंत उत्साहित नजर आए और पूरा जिला शिवमय वातावरण में डूबा है। पूरे जिले परिसर में हर हर महादेव से गूंज उठा है। सुबह होते ही श्रद्धालु जल, दूध, गंगाजल और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करते दिखे।भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र,बेर,गेहूं की बाली, गन्ने का गुटका, धतूरा और भांग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कही, वहीं कुछ भक्त मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक के साथ ध्यानमग्न होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते रहे। महिलाओं ने पूजा थाल और कलश के साथ शिवालय पहुंचकर विशेष पूजा की, जबकि बच्चों में भी शिव दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने व्रत रखकर सुबह से ही भगवान शिव की भक्ति में लीन है। शहर के प्रमुख शिवालयों में भयहरणनाथ मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर,बमफोड़ महादेव मंदिर और पंचमुखी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतार,जलाभिषेक और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। विशेष रूप से धोरैया प्रखंड अंतर्गत धनकुंड नाथ मंदिर और जेठौर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन, शिव चर्चा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है,जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। महाशिवरात्रि को लेकर जिले भर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की जा रही है।वहीं रविवार की देर संध्या से जिले के विभिन्न मंदिर परिसरों से शिव बारात धूमधाम से निकलने की तैयारी की गई है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बांका के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। अहले सुबह से ही जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं है। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। भक्तजन भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अत्यंत उत्साहित नजर आए और पूरा जिला शिवमय वातावरण में डूबा है। पूरे जिले परिसर में हर हर महादेव से गूंज उठा है। सुबह होते ही श्रद्धालु जल, दूध, गंगाजल और गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करते दिखे।भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र,बेर,गेहूं की बाली, गन्ने का गुटका, धतूरा और भांग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कही, वहीं कुछ भक्त मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक के साथ ध्यानमग्न होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते रहे। महिलाओं ने पूजा थाल और कलश के साथ शिवालय पहुंचकर विशेष पूजा की, जबकि बच्चों में भी शिव दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने व्रत रखकर सुबह से ही भगवान शिव की भक्ति में लीन है। शहर के प्रमुख शिवालयों में भयहरणनाथ मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर,बमफोड़ महादेव मंदिर और पंचमुखी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतार,जलाभिषेक और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। विशेष रूप से धोरैया प्रखंड अंतर्गत धनकुंड नाथ मंदिर और जेठौर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।मंदिर परिसरों में भजन-कीर्तन, शिव चर्चा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है,जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। महाशिवरात्रि को लेकर जिले भर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की जा रही है।वहीं रविवार की देर संध्या से जिले के विभिन्न मंदिर परिसरों से शिव बारात धूमधाम से निकलने की तैयारी की गई है।


