नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन निर्वाची कार्यालय एसडीओ ऑफिस में मेयर और वार्ड पार्षद पद के लिए प्रत्याशियों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम दिन चास नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसमें डॉ.परिंदा सिंह, पंकज कुमार राय, प्रिया चौरसिया, जवाहर प्रसाद, विनोद मंडल, अनिल कुमार वर्मा, उमेश प्रसाद गुप्ता, अरविंद कुमार राय, रितु रानी सिंह, जयवीर सिंह, मो.सुल्तान, अनिल झा, एहसानुल्लाह शाह ने मेयर पद के लिए नामांकन किया। डॉ.परिंदा सिंह को भाजपा से समर्थन नहीं मिलने के कारण बगावत करते हुए अंतिम दिन नामांकन पर्चा भरा। जो राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चास नगर निगम में अभी तक कुल 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा भरा। वहीं वार्ड पार्षद के लिए कुल 220 ने नामांकन किया। नामांकन के अंतिम दिन चास नगर के वार्ड पार्षद के लिए अभ्यर्थियों ने विभिन्न वार्डों से नामांकन किया। नामांकन करने पहुंचे सभी मेयर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय चास पहुंचे। आरओ कार्यालय पहुंचने के बाद पर्चा दाखिल करने पहुंचे सभी प्रत्याशियों को टोकन दिया गया और उन्हें अपनी बारी का इंतजार करने को कहा गया। अंतिम दिन भी एसडीओ कार्यालय के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी दुरुस्त थी। फुसरो नपचुनाव: अंतिम दिन अध्यक्ष के लिए 3 और पार्षद पद पर 34 ने भरा पर्चा फुसरो | फुसरो नगर परिषद चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद पर नामांकन को लेकर प्रत्याशियों की भीड़ रही। नामांकन के पांचवें दिन अध्यक्ष पद से तीन प्रत्याशी संगीता देवी, फुलेश्वरी देवी व शकुंतला देवी ने नामांकन करवाया। वहीं विभिन्न वार्डों से 34 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। फुसरो नप चुनाव को लेकर अब तक अध्यक्ष पद पर कुल 9 प्रत्याशी और वार्ड पार्षद पद पर कुल 105 प्रत्याशी ने अंतिम दिन तक नामांकन करवाया है। आज होगी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी नामांकन समाप्त के बाद 5 फरवरी को आधिकारिक रूप से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी दिन 11 से 3 बजे तक होगी। वहीं 6 फरवरी को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। जबकि 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक चिह्न आवंटित की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार करेंगे फिर 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतों की गिनती होगी। एसडीओ कार्यालय के बाहर खड़े समर्थक। रोक के बावजूद भी एनएच पर दौड़ते दिखे भारी वाहन नामांकन के दौरान एसडीओ कार्यालय में प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ को देखते हुए एसडीओ ने दिन 9 से 4 बजे तक भारी वाहनों को रोकने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी एनएच 32 में भारी वाहन दौड़ते दिखे। एनएच 32 पर ही चास एसडीओ का कार्यालय है। जहां सभी नामांकन करने पहुंचे थे। एसडीओ ने धनबाद से आईटीआई मोड़ की ओर जाने वाले भारी माल वाहकों को तेलमच्चो पुल के पास, पुरुलिया से आईटीआई मोड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को मिर्धा चेक पोस्ट पिंड्राजोरा के पास रोकने का आदेश दिया गया था। सामान्य प्रक्षेक ने ऑफिस का किया निरीक्षण फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक सादात अनवर ने बुधवार को निर्वाचन संबंधित कार्यों का निरीक्षण करने के लिए बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे। यहां अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी से नामांकन सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा सहित बीडीओ व सीओ मौजूद थे। वार्ड पार्षद के लिए इन लोगों ने दाखिल किया नामांकन बुधवार को वार्ड नंबर दो से अजय पासवान एवं रामचंद्र यादव, वार्ड 3 से सूरज कुमार गंझू, वार्ड 4 से गंगा देवी, वार्ड 6 से पूनम कुमारी, वार्ड 7 से अशोक कुमार चौहान व अमरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड 8 से आजाद नोनिया, वार्ड 9 से सरयू कुमार चौहान, वार्ड 10 दीपक कुमार बाउरी व अर्चना कुमारी, वार्ड 11 रूबी सिंह व किरण गुप्ता, वार्ड 12 अल्पना देवी, वार्ड 13 नीतू मिश्रा, वार्ड 14 से संतोष कुमार गुप्ता आदि ने नामांकन किया।


