बेतिया में नाबालिग के शोषण पर FIR:लड़की की मां बोली- रिश्तेदार दीपक शादी का झांसा देकर ले गया, पटना में बंधक बनाकर मारपीट की

बेतिया में नाबालिग के शोषण पर FIR:लड़की की मां बोली- रिश्तेदार दीपक शादी का झांसा देकर ले गया, पटना में बंधक बनाकर मारपीट की

बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और यौन शोषण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने शादी का झांसा देकर बेटी को भगाने और आठ महीने तक यौन शोषण करने के बाद जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में छापेमारी कर रही है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया कि बीते वर्ष 6 मई को उनके दूर के रिश्तेदार दीपक कुमार, जो लौरिया थाना क्षेत्र के सुअरछाप का निवासी है, उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद महिला थाना में आवेदन दिया गया, तब पता चला कि दीपक ने उनकी बेटी को पटना में रखा हुआ है। धूमधाम से शादी कराने का आश्वासन दिया
इस जानकारी पर मां अन्य लोगों के साथ दीपक के घर पहुंचीं। वहां दीपक के पिता वीरेंद्र पासवान, मां ननकी देवी और शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी प्रदीप पासवान व उनकी पत्नी काजल देवी ने केस न करने का दबाव बनाया। उन्होंने वर्ष 2026 में धूमधाम से शादी कराने का आश्वासन दिया था। अभियुक्तों ने उसका मोबाइल छीन लिया
मां का आरोप है कि इस झांसे में आकर वह शांत हो गईं, लेकिन 9 जनवरी को उनकी बेटी ने दूसरे नंबर से फोन कर रोते हुए बताया कि अभियुक्तों ने उसका मोबाइल छीन लिया है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। शादी से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और नशा सुंघाकर हरदिया में छिपा दिया गया। पुलिस की आशंका होने पर उसे बगहा ले जाया गया, जहां उसे बेच देने या मारकर रेल पटरी पर फेंक देने की बातें की गईं। पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों की प्रताड़ना जारी रही। मां का आरोप है कि अभियुक्त अब भी उनकी बेटी को बगहा के मथुरा निवासी नारायण पासवान एवं सुनील पासवान के घर छिपाकर रखे हुए हैं और उसकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और यौन शोषण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने शादी का झांसा देकर बेटी को भगाने और आठ महीने तक यौन शोषण करने के बाद जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में छापेमारी कर रही है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया कि बीते वर्ष 6 मई को उनके दूर के रिश्तेदार दीपक कुमार, जो लौरिया थाना क्षेत्र के सुअरछाप का निवासी है, उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद महिला थाना में आवेदन दिया गया, तब पता चला कि दीपक ने उनकी बेटी को पटना में रखा हुआ है। धूमधाम से शादी कराने का आश्वासन दिया
इस जानकारी पर मां अन्य लोगों के साथ दीपक के घर पहुंचीं। वहां दीपक के पिता वीरेंद्र पासवान, मां ननकी देवी और शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी प्रदीप पासवान व उनकी पत्नी काजल देवी ने केस न करने का दबाव बनाया। उन्होंने वर्ष 2026 में धूमधाम से शादी कराने का आश्वासन दिया था। अभियुक्तों ने उसका मोबाइल छीन लिया
मां का आरोप है कि इस झांसे में आकर वह शांत हो गईं, लेकिन 9 जनवरी को उनकी बेटी ने दूसरे नंबर से फोन कर रोते हुए बताया कि अभियुक्तों ने उसका मोबाइल छीन लिया है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। शादी से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और नशा सुंघाकर हरदिया में छिपा दिया गया। पुलिस की आशंका होने पर उसे बगहा ले जाया गया, जहां उसे बेच देने या मारकर रेल पटरी पर फेंक देने की बातें की गईं। पीड़िता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपितों की प्रताड़ना जारी रही। मां का आरोप है कि अभियुक्त अब भी उनकी बेटी को बगहा के मथुरा निवासी नारायण पासवान एवं सुनील पासवान के घर छिपाकर रखे हुए हैं और उसकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *