हरियाणा के हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ और जनकल्याण कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु तथा प्रदेश की समृद्धि की कामना की। यह आयोजन भाजपा कार्यालय और अनाज मंडी में हुआ। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा, हांसी विधायक विनोद भयाना और पूर्व सांसद डीपी वत्स सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। हवन यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं, जिसमें प्रदेश में शांति, विकास और खुशहाली की प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर किसने क्या कहा… कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, भाजपा नेता राजपाल यादव, साहिल भयाना, मुकेश बंसल, मंदीप जांगड़ा और रामफल बूरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने हवन में आहुति देकर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास की कामना की।


