भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम:धार जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम:धार जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, विधायक नीना वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस मनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुई भाजपा की यात्रा आज विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ता आधारित संगठन है और आने वाले समय में चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा। जिला अध्यक्ष बोले- ‘सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए काम कर रही पार्टी
भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि पार्टी ‘अंत्योदय’ और ‘सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *