बक्सर में 50 पदों पर ऑन-स्पॉट सिलेक्शन:9 जनवरी को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप

बक्सर में 50 पदों पर ऑन-स्पॉट सिलेक्शन:9 जनवरी को जिला नियोजनालय में जॉब कैंप

बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 9 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर में होगा। इस जॉब कैंप में प्रतिष्ठित कंपनी एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड (AGI GREENPAC LTD.) ट्रेनी टीम के 50 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई या उससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑन-स्पॉट होगी, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता और कंपनी के मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा जॉब कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों और नियमों के लिए संबंधित नियोजक कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी, जबकि नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी। यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने और अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। बक्सर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 9 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड, बक्सर में होगा। इस जॉब कैंप में प्रतिष्ठित कंपनी एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड (AGI GREENPAC LTD.) ट्रेनी टीम के 50 पदों पर भर्ती करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई या उससे अधिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑन-स्पॉट होगी, जिसमें अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता और कंपनी के मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा जॉब कैंप में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों और नियमों के लिए संबंधित नियोजक कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी, जबकि नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की होगी। यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक चलेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने और अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *