कपूरथला में गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट:पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च; लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया

कपूरथला में गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट:पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च; लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया

पंजाब के कपूरथला में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। एसएसपी गौरव तूरा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया, जिससे लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया जा सके। इस फ्लैग मार्च में एसपी (मुख्यालय) गुरप्रीत सिंह, डीएसपी शीतल सिंह, सिटी थाना एसएचओ, कोतवाली व सदर थाना पुलिस टीम के साथ-साथ पीसीआर और ट्रैफिक टीम भी शामिल थी। पुलिस की विशेष टीमें लगातार बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करती रही। जनता में विश्वास का माहौल बनाना उद्देश्य फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना और आम जनता में विश्वास का माहौल बनाना था। इस अवसर पर एसएसपी गौरव तूरा ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और उनसे जिला स्तरीय समारोह में शामिल होने की अपील की। आपात स्थिति से निपटने के लिए हरदम तैयार एसएसपी ने विश्वास दिलाया कि जिला पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की, कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *