रामनवमी पर छोटा शिरडी साईं धाम से पालकी यात्रा:भक्तों ने उत्साह से भाग लिया, विशाल भंडारे का आयोजन

रामनवमी पर छोटा शिरडी साईं धाम से पालकी यात्रा:भक्तों ने उत्साह से भाग लिया, विशाल भंडारे का आयोजन

रामनवमी के अवसर पर शहरी क्षेत्र के ओटी पाड़ा स्थित छोटा शिरडी साईं धाम मंदिर से साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के साईं सेवक अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि रामनवमी का उत्सव शिरडी साईं धाम सहित देश के कई साईं मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 5 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती से हुई। शाम 4 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद साईं बाबा के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 2009 में स्थापित की गई थी बाबा की प्रतिमा साईं मंदिर की मुख्य पुजारन साईं पार्वती देवी ने बताया कि इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं साईं बाबा पूर्ण करते हैं। इस मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा वर्ष 2009 में स्थापित की गई थी। तब से हर वर्ष रामनवमी पर साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में साईं भक्त साईं बाबा के भजनों पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। इस अवसर पर सौरभ कुमार, जयप्रकाश कुमार सिंह, पंकज कुमार दास, विनोद कुमार, राजेश सिंह, अरुण कुमार मालाकार, शंभू ठाकुर, दीप सूर्या राय, सार्थक राय, शिवनाथ, श्रेया राय, सात्विक कुमार और कुंदन कुमार सिंह सहित सैकड़ों साईं भक्त उपस्थित थे। रामनवमी के अवसर पर शहरी क्षेत्र के ओटी पाड़ा स्थित छोटा शिरडी साईं धाम मंदिर से साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के साईं सेवक अर्जुन प्रसाद सिंह ने बताया कि रामनवमी का उत्सव शिरडी साईं धाम सहित देश के कई साईं मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 5 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती से हुई। शाम 4 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। यह यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस मंदिर पहुंची। इसके बाद साईं बाबा के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 2009 में स्थापित की गई थी बाबा की प्रतिमा साईं मंदिर की मुख्य पुजारन साईं पार्वती देवी ने बताया कि इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं साईं बाबा पूर्ण करते हैं। इस मंदिर में साईं बाबा की प्रतिमा वर्ष 2009 में स्थापित की गई थी। तब से हर वर्ष रामनवमी पर साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में साईं भक्त साईं बाबा के भजनों पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए। इस अवसर पर सौरभ कुमार, जयप्रकाश कुमार सिंह, पंकज कुमार दास, विनोद कुमार, राजेश सिंह, अरुण कुमार मालाकार, शंभू ठाकुर, दीप सूर्या राय, सार्थक राय, शिवनाथ, श्रेया राय, सात्विक कुमार और कुंदन कुमार सिंह सहित सैकड़ों साईं भक्त उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *