रामनवमी के अवसर पर राजधानी पटना में इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। इसी क्रम में आज महावीर स्थान न्यास समिति द्वारा महावीर मंदिर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इस दौरान 27 मार्च को होने वाले आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सचिव सायं कुणाल ने बताया कि, ‘इस बार रामनवमी पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलेगा। पटना में 52 स्थानों से भव्य झांकियां निकाली जाएंगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी।’ रात 2 बजे से शुरू होगा दर्शन रामनवमी के दिन महावीर मंदिर के पट सुबह 2 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सबसे पहले दर्शन करने वाले 10 श्रद्धालुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की हैं। 24 हजार किलो नैवेद्यम, कई काउंटर बनाए इस अवसर पर करीब 24 हजार किलो नैवेद्यम (प्रसाद) तैयार किया जाएगा। GPO से लेकर महावीर मंदिर तक नैवेद्यम वितरण के लिए 12 काउंटर लगाए जाएंगे, जबकि मंदिर परिसर में भी 8 अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बैरिकेडिंग की गई रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों और चोरी की घटनाओं पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। LED स्क्रीन और मेडिकल सुविधा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए GPO गोलंबर तक करीब 20 से 30 LED स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से मंदिर के लाइव दर्शन किए जा सकेंगे। इसके अलावा जगह-जगह मेडिकल टीम और अस्थायी शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी। वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग के साथ-साथ बुद्ध स्मृति पार्क के पास विशेष व्यवस्था की गई है। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। 2 लाख भगवा ध्वज से सजेगा शहर रामनवमी के मौके पर पूरे पटना शहर को लगभग 2 लाख भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा, जिससे धार्मिक माहौल और भी भव्य हो जाएगा। सचिव सयान कुणाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की न करें और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करें। उन्होंने VIP श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया कि वे दोपहर 12 बजे के बाद ही दर्शन के लिए आएं, ताकि आम श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। रामनवमी के अवसर पर राजधानी पटना में इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। इसी क्रम में आज महावीर स्थान न्यास समिति द्वारा महावीर मंदिर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इस दौरान 27 मार्च को होने वाले आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। समिति के सचिव सायं कुणाल ने बताया कि, ‘इस बार रामनवमी पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिलेगा। पटना में 52 स्थानों से भव्य झांकियां निकाली जाएंगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगी।’ रात 2 बजे से शुरू होगा दर्शन रामनवमी के दिन महावीर मंदिर के पट सुबह 2 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सबसे पहले दर्शन करने वाले 10 श्रद्धालुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की हैं। 24 हजार किलो नैवेद्यम, कई काउंटर बनाए इस अवसर पर करीब 24 हजार किलो नैवेद्यम (प्रसाद) तैयार किया जाएगा। GPO से लेकर महावीर मंदिर तक नैवेद्यम वितरण के लिए 12 काउंटर लगाए जाएंगे, जबकि मंदिर परिसर में भी 8 अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बैरिकेडिंग की गई रामनवमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। शहर के प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों और चोरी की घटनाओं पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। LED स्क्रीन और मेडिकल सुविधा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए GPO गोलंबर तक करीब 20 से 30 LED स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से मंदिर के लाइव दर्शन किए जा सकेंगे। इसके अलावा जगह-जगह मेडिकल टीम और अस्थायी शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी। वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग के साथ-साथ बुद्ध स्मृति पार्क के पास विशेष व्यवस्था की गई है। इससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। 2 लाख भगवा ध्वज से सजेगा शहर रामनवमी के मौके पर पूरे पटना शहर को लगभग 2 लाख भगवा ध्वजों से सजाया जाएगा, जिससे धार्मिक माहौल और भी भव्य हो जाएगा। सचिव सयान कुणाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की न करें और शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करें। उन्होंने VIP श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया कि वे दोपहर 12 बजे के बाद ही दर्शन के लिए आएं, ताकि आम श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।


