‘हॉस्टल से नेता-विधायकों को लड़कियां सप्लाई होती’:पप्पू यादव के बयान पर जदयू MLA बोले- वो कई अस्पतालों से 10 लाख की रंगदारी मांगते, समाजसेवी का ढोंग करते

‘हॉस्टल से नेता-विधायकों को लड़कियां सप्लाई होती’:पप्पू यादव के बयान पर जदयू MLA बोले- वो कई अस्पतालों से 10 लाख की रंगदारी मांगते, समाजसेवी का ढोंग करते

नीट मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव के बयानों पर बिहार की सियासत गरमा गई है। पप्पू यादव के पटना के हॉस्टल से नेताओं और विधायकों को लड़कियां सप्लाई किए जाने के आरोप पर जदयू विधायक पप्पू वर्मा ने हमला बोला। पप्पू वर्मा ने कहा कि पप्पू यादव खुद को दानवीर के रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव अलग-अलग अस्पतालों से हर महीने मोटी रकम वसूलते हैं। हर महीने 10 लाख की वसूली का आरोप पप्पू वर्मा ने दावा किया कि पप्पू यादव करीब 10 लाख रुपये महीने की वसूली करते हैं, उसमें से 5 लाख रुपये बांटकर समाजसेवी होने का ढोंग करते हैं। विधायक ने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने पप्पू यादव जैसा व्यक्ति नहीं देखा, जो इस तरह की हरकतें करता हो। पटना में रहकर पूरे नेटवर्क को समझा जदयू विधायक ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव हाल ही में चार दिन पटना में रहे और इस दौरान उन्होंने पूरे सिस्टम को भली-भांति समझ लिया। उनका कहना है कि पप्पू यादव का लगभग हर बड़े अस्पताल से लेन-देन जुड़ा हुआ है। नीतीश कुमार पर आरोप गलत नीट मामले पर बोलते हुए पप्पू वर्मा ने कहा, सीबीआई और सम्राट चौधरी इस मामले को देख रहे है। पप्पू यादव बस सरकार बस झूठ आरोप लगा रहे है। पप्पू वर्मा ने साफ कहा कि बिना किसी सबूत के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, वैसा काम आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। सबूत हैं तो सामने रखें जदयू विधायक ने पप्पू यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो उसे सार्वजनिक करें। सिर्फ बयानबाजी करना गलत है। पप्पू वर्मा ने दावा किया कि उनके पास पारस अस्पताल से पप्पू यादव को हर महीने पैसे जाने के ठोस सबूत मौजूद हैं। पूर्णिया सांसद ने कहा था-पटना में सेक्स रैकेट चलता नीट छात्रा वाले मामले में कुछ दिन पहले ही पप्पू यादव ने आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल संचालक मनीष कुमार रंजन पहले से ही पटना में सेक्स रैकेट चला रहा था। वह कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करता था। उसकी पूरी एक्टिविटी की ठीक से जांच क्यों नहीं हो रही है, उसके मोबाइल फोन, उसके लोकेशन डेटा की जांच क्यों नहीं हो रही है? पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दावा किया था कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक महंगी गाड़ियां इन गर्ल्स हॉस्टलों के बाहर आती-जाती रहती हैं। नीट मामले को लेकर सांसद पप्पू यादव के बयानों पर बिहार की सियासत गरमा गई है। पप्पू यादव के पटना के हॉस्टल से नेताओं और विधायकों को लड़कियां सप्लाई किए जाने के आरोप पर जदयू विधायक पप्पू वर्मा ने हमला बोला। पप्पू वर्मा ने कहा कि पप्पू यादव खुद को दानवीर के रूप में पेश करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव अलग-अलग अस्पतालों से हर महीने मोटी रकम वसूलते हैं। हर महीने 10 लाख की वसूली का आरोप पप्पू वर्मा ने दावा किया कि पप्पू यादव करीब 10 लाख रुपये महीने की वसूली करते हैं, उसमें से 5 लाख रुपये बांटकर समाजसेवी होने का ढोंग करते हैं। विधायक ने कहा कि अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने पप्पू यादव जैसा व्यक्ति नहीं देखा, जो इस तरह की हरकतें करता हो। पटना में रहकर पूरे नेटवर्क को समझा जदयू विधायक ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव हाल ही में चार दिन पटना में रहे और इस दौरान उन्होंने पूरे सिस्टम को भली-भांति समझ लिया। उनका कहना है कि पप्पू यादव का लगभग हर बड़े अस्पताल से लेन-देन जुड़ा हुआ है। नीतीश कुमार पर आरोप गलत नीट मामले पर बोलते हुए पप्पू वर्मा ने कहा, सीबीआई और सम्राट चौधरी इस मामले को देख रहे है। पप्पू यादव बस सरकार बस झूठ आरोप लगा रहे है। पप्पू वर्मा ने साफ कहा कि बिना किसी सबूत के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, वैसा काम आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया। सबूत हैं तो सामने रखें जदयू विधायक ने पप्पू यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो उसे सार्वजनिक करें। सिर्फ बयानबाजी करना गलत है। पप्पू वर्मा ने दावा किया कि उनके पास पारस अस्पताल से पप्पू यादव को हर महीने पैसे जाने के ठोस सबूत मौजूद हैं। पूर्णिया सांसद ने कहा था-पटना में सेक्स रैकेट चलता नीट छात्रा वाले मामले में कुछ दिन पहले ही पप्पू यादव ने आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल संचालक मनीष कुमार रंजन पहले से ही पटना में सेक्स रैकेट चला रहा था। वह कई बड़े नेताओं और अधिकारियों को लड़कियां सप्लाई करता था। उसकी पूरी एक्टिविटी की ठीक से जांच क्यों नहीं हो रही है, उसके मोबाइल फोन, उसके लोकेशन डेटा की जांच क्यों नहीं हो रही है? पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दावा किया था कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक महंगी गाड़ियां इन गर्ल्स हॉस्टलों के बाहर आती-जाती रहती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *