महाशिवरात्रि पर नरमुंड से वशीकरण,सत्ता–संपत्ति के लिए मुंडों की साधना:खोपड़ी निकालकर तांत्रिक बोला- एक मंत्र में लड़की तुम्हारी, चमत्कार देखना है तो श्मशान चलो

महाशिवरात्रि पर नरमुंड से वशीकरण,सत्ता–संपत्ति के लिए मुंडों की साधना:खोपड़ी निकालकर तांत्रिक बोला- एक मंत्र में लड़की तुम्हारी, चमत्कार देखना है तो श्मशान चलो

‘महाशिवरात्रि की रात मैं नरमुंडों का माला पहनकर साधना करता हूं। नरमुंड साधना से गर्ल फ्रेंड को वश में कर दूंगा। करोबार और संपत्ति बढ़ा दूंगा। साधना से दुश्मनों को नाश कर दूंगा। हर तंत्र के लिए अलग-अलग नरमुंड सिद्ध किए जाते हैं। एक मुंड से लेकर 5 मुंडों की साधना होती है। 32 हजार रुपए किलो वाली खाल से तंत्र होगा, इसे बाहर से मंगाना पड़ेगा। जैसी तुम्हारी पूजा उतनी नरमुंड से साधना होगी। चमत्कार देखना है तो श्मशान चल। भूतों के साथ ऐसा नाच कराउंगा तू भी जिंदगी भर याद रखेगा। तेरे जैसे सैकड़ों नेताओं को श्मसानों में डांस करा चुका हूं। नेता हो या अफसर, जिसको चाहता हूं, वही नाचता है। महाशिवरात्र पर श्मशान में नरमुंड साधना से जो तुम चाहते हो सब सिद्ध करा दूंगा…।’ प्लास्टिक के थैले में 5 नरमुंड लेकर घूम रहे तांत्रिक का यह दावा हैरान करने वाला है। खुद को श्मशान साधक बताने वाले तात्रिक भैरवनाथ ने ऐसे कई दावे किए जो रोगटे खड़े कर देने वाले हैं। भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे कई तांत्रिक बेनकाब हुए हैं, जो मानव खोपड़ी से हर काम की सिद्धी का दावा कर रहे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए और देखिए महाशिवरात्रि पर सड़कों पर नरमुंड लेकर घूम रहे तांत्रिकों के दावों की कहानी…। शिवरात्रि पर सड़कों पर घूमने लगते हैं तांत्रिक महाशिवरात्रि आते ही श्मशानों के आसपास तांत्रिक घूमने लगते हैं। कोई गर्ल फ्रेंड तो काई ब्वॉय फ्रेंड को सेट करने का दावा करता है, वहीं कोई दुश्मनों के नाश का दावा करता है। इस बार भी महाशिवरात्रि पर तांत्रिक ऐसे ही दावे कर रहे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने ऐसे तांत्रिकों को एक्सपोज करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। स्टिंग ऑपरेशन में तांत्रिकों ने हैरान करने वाले दावे किए। पटना के बांसघाट श्मशान घाट में तंत्र साधना से दुश्मनों का नाश करने का दावा करने वाले भैरवनाथ बाबा से गांधी मैदान के पास हमारी मुलाकात हुई। हम बाबा से गर्लफ्रेंड को खुश करने और दुश्मनों के नाश करने की कामना को लेकर मिले। बाबा ने अंडरकवर रिपोर्टर के हर काम की गारंटी लेकर काम सिद्धि का दावा किया। श्मशान में भूतों के साथ नचवाने से लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। रिपोर्टर – साधना के लिए नागमणि चाहिए, गर्लफ्रेंड को खुश करना है। भैरवनाथ – नागमणि इतना सस्ता होता है क्या? पटना में नहीं मिलने वाला, नेपाल जाना पड़ेगा। रिपोर्टर – कोई उपाय कीजिए, जितना रुपया लगेगा, मैं दे दूंगा। भैरवनाथ – अरे, आपको कोई नकली थमा देगा। रिपोर्टर – फिर हमारी साधना कैसे होगी? हमें नागमणि ही चाहिए। भैरवनाथ – हम नरमुंड रखे हैं, इससे हर काम सिद्ध हो जाता है। रिपोर्टर – अच्छा, नरमुंड से काम सिद्ध हो जाएगा क्या? भैरवनाथ – हां, मेरे पास 5 नरमुंड है, उसी से साधना होती है। रिपोर्टर – आप साथ में लेकर चलते हैं नरमुंड? भैरवनाथ – हम यहां (गांधी मैदान) में पूजा के बाद श्मशान घाट चले जाते हैं, वहां साधना होती है। रिपोर्टर – हमारी काफी समस्या है, परेशानी आप ही दूर कर दीजिए। भैरवनाथ – हां, मैं अपने साथ नरमुंड रखता हूं, पूजा करा दूंगा, फिर सारी परेशानी दूर हो जाएगी। प्लास्टिक के थैले से निकाला निकाला नरमुंड बात करते-करते बाबा ने एक प्लस्टिक के थैले से नरमुंड निकालकर रिपोर्टर के सामने रख दिया। बोला- देखिए ओरिजनल है, इस तरह का 5 नरमुंड रखा हूं। एक दो तीन चार और पांच नरमुंड की अलग-अलग काम के लिए पूजा होती है। फिर प्लास्टिक के थैले में नरमुंड को रखते हुए बाबा ने कहा- जल्दी देखिए और पैसे चढ़ाइए, नहीं तो पुलिस आएगी तो झूठे का टेंशन बढ़ाएगी। बातचीत में बाबा ने कई अन्य दावे किए। रिपोर्टर – आप हमेशा गांधी मैदान के पास ही रहते हैं? भैरवनाथ – नहीं, हम कामख्या से हर महाशिवरात्रि में ही आते हैं। रिपोर्टर – पटना में कहां रहते हैं आप? भैरवनाथ – छोटा मोटा कुटिया बनाकर यहीं रहते हैं। रिपोर्टर – बाबा यहां कब तक रहते हैं आप? भैरवनाथ – मेरी साधना जब पूरी हो जाएगी, तो यहां से चले जाएंगे। रिपोर्टर – आप यहीं क्यों आते हैं? भैरवनाथ – मुझे यहीं अच्छा लगता है, मैं 5 सालों से यहां आ रहा हूं। रिपोर्टर – आप मेरी समस्या दूर कर देंगें। भैरवनाथ – हां एकदम, आप पूजा में आइए, सब समस्या का गारंटी से इलाज। रिपोर्टर – श्मशान में कैसे पूरा होती है आपकी, हमको तो बहुत डर लगता है। भैरवनाथ – सुबह-शाम जब आना हो चले आइए, आपकी पूजा हो जाएगी। शिवरात्रि की रात 5 नरमुंड के साथ होगी आपकी पूजा गर्ल फ्रेंड और दुश्मनों के एक्टिव होने की बात सुनकर बाबा को लग गया था कि बड़ा मुर्गा फंस गया है। बाबा ने जाल में फंसाने का पूरा गेम प्लान कर लिया। बाबा ने गर्ल फ्रेंड को खुश करने और दुश्मनों को नाश करने के लिए बोला- हर काम होगा, बस रात में आ जाइए। बाबा बोले- रात में जब हर तरफ सन्नाटा होगा, तो हम 5 नरमुंड के सामने आपको बैठाकर पूजा कराएंगे। अगर आप चाहेंगे तो भूतों को भी आपके सामने बुला देंगे। सब महाकाल के गुण हैं, इसके बाद जो सिद्धि होगी, वह आपकी सभी समस्या का समाधान कर देगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएगी। महाशिवरात्रि की रात में आ जाइएगा, उसी समय विहंगम पूजा होगी। रिपोर्टर – इसी जगह (गांधी मैदान) में ही पूजा कराएंगे? भैरवनाथ – नहीं, यह तो हमारे ठहरने की जगह है, बांस घाट श्मशान में सब होगा। रिपोर्टर – वहां कोई दिक्कत तो नहीं है न? बहुत डर लगता है श्मशान में? भैरवनाथ – रात में अकेले में यह पूजा करनी होती है, जो डर गया, वो मर गया। रिपोर्टर – श्मशान नाम से डर लगता है बाबा। भैरवनाथ – डरना नहीं है, भूत प्रेत की आवाजें भी आएंगी, लेकिन विचलित नहीं होना है। नरमुंड की पूजा में खर्च तो है, लेकिन काम की गारंटी गर्लफ्रेंड को खुश करने और मनाने की बात को बाबा ने गंभीरता से ले लिया और वह अंडरकवर रिपोर्टर की परेशानी भी समझ गए। भैरवनाथ से जब खर्च पूछा गया तो उन्होंने बताया- इस काम में खर्च तो बहुत होगा, लेकिन काम की पूरी गारंटी होगी। जितने नरमुंड के साथ चाहिएगा उतने नरमुंड की पूजा होगी। बाबा बोले- श्मशान में बहुत खर्च होता है, इसमें डोम राजा को ही 500 से 1000 रुपए देने होते है। उन्हें पैसा देकर श्मशान में चले जाते हैं, अपना तंत्रमंत्र सब कर लेते हैं। बाबा से जब डर को लेकर सवाल किया गया तो बोले- डर बस एक बात का होता है। भूतों को तो कंट्रोल कर लिया जाएगा, लेकिन आसपास के लोग देखते हैं तो हमें भगाते हैं और कहते हैं- यहां तंत्र पूजा कर रहा है। इसलिए छिपकर यह पूजा करनी होती है। असम के गुवाहाटी में पूजा पाठ करने में कोई रोक-टोक नहीं होता है, लेकिन कोलकत्ता और पटना में लोग रोक लगा देते हैं। रिपोर्टर – आप हमारी समस्या दूर कर दीजिए, नरमुंड फिर से दिखाइए ना? भैरवनाथ – अरे, हमारे पास हर तरह का नरमुंड है, 5 मुंडों से आपकी पूजा होगी। रिपोर्टर – दर्शन तो हो जाए बाबा? भैरवनाथ – फिर पोटली से नरमुंड निकालकर दिखाते हुए कहा- हम किसी से झूठ नहीं बोलते हैं। हम ऑरिजिनल रखते हैं। रिपोर्टर – हम शाम में आते हैं। भैरवनाथ – हां, आप आते-जाते रहिए, आप जो काम बोलिएगा सब होगा। रिपोर्टर – देखिए हम बहुत परेशान हैं, नरमुंड हमको व्यवस्था करना पड़ेगा या आपके पास सब है। भैरवनाथ – मेरे पास 5 नरमुंड रखा है, हम ऐसा काम करेंगे कि आप भी याद रखेंगे कि बाबा ने हमारे लिए कुछ काम किया है। रिपोर्टर – आप अघोड़ी बाबा हैं? भैरवनाथ – हम रजिस्टर अघोड़ी हैं, मेरे पास कार्ड है। हम हमेशा कामाख्या मां के गेट पर मिल जाएंगें। हम ऐसा काम करेंगे कि आप हमेशा याद रखेंगे कि बाबा ने क्या काम किया है। रिपोर्टर – किसी और सामान की जरुरत नहीं न पड़ेगी। 3 दिन में तुम्हारी हो जाएगी, उसका ब्वॉयफ्रेंड पागल हो जाएगा बाबा के दोबारा बुलाने पर रिपोर्टर रात में भैरवनाथ के पास पहुंचा। दिन में बाबा ने भीड़ और डर के कारण डिटेल बात नहीं की थी, लेकिन रात में जो दावा किया वह चौकाने वाला रहा। बाबा भैरवनाथ ने रिपोर्टर से विस्तार से अपनी समस्या बताने को बोला। पीड़ित बनकर पहुंचे अंडर कवर रिपोर्टर ने कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड मुझे छोड़कर दूसरे के पास चली गई है, उसे वश में करना है और उसके दूसरे ब्वॉयफ्रेंड को नुकसान पहुंचाना है। इस पर बाबा ने जो दावा किया वह आप भी जानिए। रिपोर्टर- बाबा मेरा काम हो जाएगा न? भैरवनाथ – एकदम हो जाएगा, मैंने तुम्हारे लिए सोच लिया है। रिपोर्टर – मेरा काम कर दीजिए बाबा, गर्लफ्रेंड भी मिल जाए, उसका प्रेमी भी किनारे लग जाए। भैरवनाथ – अपनी गर्लफ्रैंड की फोटो, उसका नाम, उसका पहना हुआ एक कपड़ा और सिर का बाल लाकर दो। रिपोर्टर – यह सब भी देना होगा क्या? भैरवनाथ – हां, मुझे दे दो, कुछ सामान बाजार से लाना होगा। रिपोर्टर – काम हो जाएगा ना बाबा? भैरवनाथ – मैं उस लड़की को तंत्र साधना से तुम्हारी कर दूंगा, तीन दिन के अंदर वह तुम्हारी हो जाएगी। रिपोर्टर- ऐसी तंत्र साधना करिए कि उसके दूसरे ब्वॉयफेंड का कोई बड़ा नुकसान हो जाए। भैरवनाथ- अरे इसकी फिक्र नहीं करिए, मैं ऐसा मंत्र मारुंगा कि वह पागल हो जाएगा। रिपोर्टर- बाबा मेरा काम करवा दीजिए, आप जो कहिएगा वह करने को तैयार हूं। भैरवनाथ- आपको लड़की से कोई दिक्कत नहीं, आपको उस लड़के को तकलीफ पहुंचाना है। रिपोर्टर – जी, बाबा भैरवनाथ – आप इतना विश्वास रखिए, उस लड़के को एकदम पागल कर देंगे। रिपोर्टर- उसके लिए मुझे क्या करना होगा? भैरवनाथ- हम एक ऐसा सामान देंगे, जो उस लड़के को खिला दीजिएगा तो वह पागल हो जाएगा। बस कैसे भी उसको खिला दीजिएगा। रिपोर्टर- टोटल कितना खर्च आएगा। भैरवनाथ- कुछ सामान बाजार से लेना होगा, उसी का खर्च अधिक आता है। रिपोर्टर- मेरा काम हो जाएगा ना? भैरवनाथ- मेरे उपर विश्वास रखिए। मैं साल में सिर्फ एक बार महाशिवरात्री के दिन नहाता हूं, बाकी पूरे साल नहीं नहाता हूं। रिपोर्टर – अच्छा, ऐसा क्यों बाबा। भैरवनाथ – मैं जो काम करता हूं, वह काम होना ही है। एक बार मैंने किसी को नुकसान करने के लिए तंत्र साधना कर दी तो वह होना ही है। आप बाद में कहेंगे कि उसको तकलीफ से बाहर निकाल दीजिए तो ऐसा नहीं होगा। रिपोर्टर- आप कैसे करेंगे मेरा काम? पूजा कब करेंगे? मेरा नाम डेडबॉडी है, जो काम लेता हूं 100% गारटी है बाबा भैरवनाथ ने कहा- देखो, हम नरमुंड के सामने साधना करेंगे। मेरा नाम डेडबॉडी है। तुम्हारे दुश्मन को बहुत बड़ा नुकसान पहुचाएंगे। जब अंडरकवर रिपोर्टर ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि मेरे दुश्मन को खत्म ही कर दीजिए, आप जो-जो सामान मांग रहे हैं, सब सामान लाकर आपको दे देंगे। इस पर बाबा ने गारंटी लेते हुए कहा- ठीक है, काम के समय तुम्हें श्मशान बुलाएंगे, तुम्हारे सामने उसको नुकसान पहुचाएंगे। रिपोर्टर- बाबा कैसे करेंगे सब कुछ? भैरवनाथ- हम नरमुंड पर साधना करेंगे। इधर हम साधना के साथ तंत्र-मंत्र करेंगे और उधर आपके दुश्मन को नुकसान पहुंच जाएगा। आप अपने साथ एक साहिल का कांटा ले लिजिएगा। फिर हम जैसे-जैसे यहां आगे काम करेंगे, उधर उसको नुकसान शुरु हो जाएगा। उसके लिए एक नहीं, पांच नरमुंड के साथ साधना करेंगे। बाबा ने कहा- हम अपनी शक्ति से बिहार की सरकार गिरा देंगे रिपोर्टर- आप और क्या-क्या करते हैं? भैरवनाथ- आपनी साधना से हर काम करते हैं, किसी को बना सकते हैं और किसी को बिगाड़ भी सकते हैं। हम अपनी शक्ति से किसी की सरकार भी बनवा और गिरवा सकते हैं। रिपोर्टर- बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, आप गिरा सकते हैं क्या? भैरवनाथ- इसपर काम कर रहे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की फिर से सरकार आए और बिहार में आरजेडी की सरकार बन जाए, इसके लिए साधना कर रहा हूं। अभी बंगाल के सरकार बनने का इंतजार है। वहां जैसे ही ममता बनर्जी की सरकार बनी, यहां नीतीश की सरकार गिर जाएगी। 32 हजार रुपए किलो वाली खाल और खोपड़ी चाहिए बाबा भैरवनाथ ने बताया कि श्मशान में नरमुंड वाली साधना ऐसी खाल पर होगी, जो पटना में नहीं मिलेगी। इसे बाहर से मंगाना पड़ेगा। पैसा दीजिएगा सब जुगाड़ हो जाएगा। यह खाल लेकर कोई आ भी नहीं सकता है, हम लोग ही लेकर चलते हैं। भैरवनाथ ने कहा- कुछ-कुछ और सामान की जरुरत पड़ेगी, जो पटना के किसी भी बाजार में नहीं मिलेगा। हम लोगों की सामान बंगाल में आसानी से मिल जाता है। हमें बजरचीटी (जंगली जानवर) का खाल और खोपड़ी चाहिए। पूरे पटना शहर में वह नहीं मिलेगा। उसका खाल 32 हजार रुपए किलो है। हम जानवर की खाल और उसकी मुंडी की व्यवस्था कर देंगे। बाबा भैरवनाथ से बातचीत में घूमकर तंत्रमंत्र का सामान बेचने वालों का इनपुट मिला। हम इनकी तलाश में पटना के अशियाना मोड़ के खाजपुरा शिव मंदिर के पास पहुंचे। यहां राजस्थान से आई महिला दिलवाली से हमारी मुलाकात हुई। वह सड़क पर बैठकर तंत्र का सामान बेच रही थी। राजस्थान की दिलवाली ने दावा किया कि उसके पास सियार की सींघ से लेकर हिरण का पूरा सामान है, जिससे तंत्र मंत्र सिद्ध होता है। जिसकी महाशिवरात्री के दिन पूजा करने के लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं। दिलवाली ने बताया कि उसके पास हिरण की कस्तुरी भी है, जिसे हिरण को मारने के बाद निकाला जाता है। काफी महंगा आता है, क्योंकि एक हिरण से एक ही निकलता है। रिपोर्टर – हमें नागमणि चाहिए। दिलवाली – नागमणि हम नहीं रखते, मेरे पास हिरण की कस्तुरी और सियार सिंही है। रिपोर्टर – सियार सिंही क्या है? इससे क्या होता है? दिलवाली – महाशिव रात्री के दिन उसकी पूजा की जाती है, 1100 रुपए में जोड़ा मिलता है। रिपोर्टर – कस्तुरी कितने का है। दिलवाली – 2100 रुपए की है। रिपोर्टर – कस्तुरी कैसे निकलता है? दिलवाली – हिरण से मिलता है, एक से एक ही मिलता है। रिपोर्टर – बिना शिकार के नहीं निकलता क्या? दिलवाली – वह सब छोड़िए, कहां से क्या मिलता है। आप तो ले जाइए और पूजा कराइए। रिपोर्टर – ऐसे सामान बेच रहीं कोई पकड़ता नहीं है? दिलवाली – सब काम बचाकर होता है, पास में बहुत कुछ रखा ही नहीं जाता है। रिपोर्टर – आप अकेले आई हैं क्या? दिलवाली – नहीं शिवरात्रि पर हम लोग ग्रुप में आते हैं, एक साथ रहते हैं। रिपोर्टर – साथ में जो आए हैं, वह भी यही सब बेंच रहे हैं क्या? राजस्थान से आई दिलवाली से बातचीत के दौरान हमें पटना के चितकोहरा पुल के पास तंत्र का सामान बेचने वाले राकेश के बारे में पता चला। राकेश सामानों की बिक्री और तंत्र मंत्र के साथ दवाएं भी देता है। वह खुद को तंत्र का जादूगर होने का दावा करता है। चितकोहरा से गर्दनीबाग की तरफ जाने वाली सड़क पर राकेश से मुलाकात हो गई। सड़क के किनारे एक छोटा सा टेंट लगाकर कारोबार करने वाले राकेश ने दावा किया कि वह अगर महाशिवरात्रि पर किसी महिला के पेट पर हाथ फेर दे, तो वह गर्भवती हो जाएगी। रिपोर्टर – नागमणि मिल जाएगी क्या? राकेश – इशारा करते हुए बोला अंदर आ जाइए। (टेंट में बैठकर ही राकेश ने पूरी डील की) रिपोर्टर – बाबा हमको नागमणि चाहिए। राकेश – मिल जाएगा, लेकिन बहुत पैसा लगेगा। रिपोर्टर- जितना पैसा बोलिएगा दे देंगे, गर्लफ्रेंड नाराज है उसको खुश करना है। राकेश – मिल जाएगा, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। रिपोर्टर – हमको शिवरात्रि में पूजा कराना है। राकेश – किस काम के लिए चाहिए। रिपोर्टर- बताया तो गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए पूजा में तांत्रिक ने मंगवाया है। राकेश- किस काम के लिए मांगा है। रिपोर्टर- कई समस्या है, हमको बच्चा भी नहीं हो रहा है, तांत्रिक नागमणि से तंत्र करेगा और बच्चा हो जाएगा। राकेश – आप गर्लफ्रेंड का बोल रहे हैं? रिपोर्टर – अरे वह तो दोस्त का मामला है, मेरी भी तो समस्या बहुत बड़ी है। दोनों के लिए वही उपाय बताया है। राकेश- आपको चाहिए तो दे देंगे, लेकिन अगर बच्चा के लिए चाहिए, तो उसका उपाए मेरे पास भी है। रिपोर्टर- बच्चा हो जाएगा क्या? राकेश- हमारे एक बाबा है, एक बार हाथ रख देंगे, तो बच्चा हो जाएगा। रिपोर्टर- पहले किसी का कराए हैं क्या? राकेश- कइयों का कल्याण कर दिए हैं। रिपोर्टर- कैसे मुलाकात होगी बाबा से राकेश- वो अयोध्या मे रहते है, फिलहाल मुजफ्फरपुर में आए हैं। आप कहेंगे तो हम उनको बुला लेंगे। रिपोर्टर- बुला दीजिए राकेश- उसका पैसा लगेगा, पहले एडवांस देना होगा। रिपोर्टर- पहले आप नागमणि का और पैसा का बात कर लीजिए। राकेश- ठीक है, आप मेरा नंबर ले लीजिए, बात करके आपको बता देंगे। ‘महाशिवरात्रि की रात मैं नरमुंडों का माला पहनकर साधना करता हूं। नरमुंड साधना से गर्ल फ्रेंड को वश में कर दूंगा। करोबार और संपत्ति बढ़ा दूंगा। साधना से दुश्मनों को नाश कर दूंगा। हर तंत्र के लिए अलग-अलग नरमुंड सिद्ध किए जाते हैं। एक मुंड से लेकर 5 मुंडों की साधना होती है। 32 हजार रुपए किलो वाली खाल से तंत्र होगा, इसे बाहर से मंगाना पड़ेगा। जैसी तुम्हारी पूजा उतनी नरमुंड से साधना होगी। चमत्कार देखना है तो श्मशान चल। भूतों के साथ ऐसा नाच कराउंगा तू भी जिंदगी भर याद रखेगा। तेरे जैसे सैकड़ों नेताओं को श्मसानों में डांस करा चुका हूं। नेता हो या अफसर, जिसको चाहता हूं, वही नाचता है। महाशिवरात्र पर श्मशान में नरमुंड साधना से जो तुम चाहते हो सब सिद्ध करा दूंगा…।’ प्लास्टिक के थैले में 5 नरमुंड लेकर घूम रहे तांत्रिक का यह दावा हैरान करने वाला है। खुद को श्मशान साधक बताने वाले तात्रिक भैरवनाथ ने ऐसे कई दावे किए जो रोगटे खड़े कर देने वाले हैं। भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में ऐसे कई तांत्रिक बेनकाब हुए हैं, जो मानव खोपड़ी से हर काम की सिद्धी का दावा कर रहे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए और देखिए महाशिवरात्रि पर सड़कों पर नरमुंड लेकर घूम रहे तांत्रिकों के दावों की कहानी…। शिवरात्रि पर सड़कों पर घूमने लगते हैं तांत्रिक महाशिवरात्रि आते ही श्मशानों के आसपास तांत्रिक घूमने लगते हैं। कोई गर्ल फ्रेंड तो काई ब्वॉय फ्रेंड को सेट करने का दावा करता है, वहीं कोई दुश्मनों के नाश का दावा करता है। इस बार भी महाशिवरात्रि पर तांत्रिक ऐसे ही दावे कर रहे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने ऐसे तांत्रिकों को एक्सपोज करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया। स्टिंग ऑपरेशन में तांत्रिकों ने हैरान करने वाले दावे किए। पटना के बांसघाट श्मशान घाट में तंत्र साधना से दुश्मनों का नाश करने का दावा करने वाले भैरवनाथ बाबा से गांधी मैदान के पास हमारी मुलाकात हुई। हम बाबा से गर्लफ्रेंड को खुश करने और दुश्मनों के नाश करने की कामना को लेकर मिले। बाबा ने अंडरकवर रिपोर्टर के हर काम की गारंटी लेकर काम सिद्धि का दावा किया। श्मशान में भूतों के साथ नचवाने से लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। रिपोर्टर – साधना के लिए नागमणि चाहिए, गर्लफ्रेंड को खुश करना है। भैरवनाथ – नागमणि इतना सस्ता होता है क्या? पटना में नहीं मिलने वाला, नेपाल जाना पड़ेगा। रिपोर्टर – कोई उपाय कीजिए, जितना रुपया लगेगा, मैं दे दूंगा। भैरवनाथ – अरे, आपको कोई नकली थमा देगा। रिपोर्टर – फिर हमारी साधना कैसे होगी? हमें नागमणि ही चाहिए। भैरवनाथ – हम नरमुंड रखे हैं, इससे हर काम सिद्ध हो जाता है। रिपोर्टर – अच्छा, नरमुंड से काम सिद्ध हो जाएगा क्या? भैरवनाथ – हां, मेरे पास 5 नरमुंड है, उसी से साधना होती है। रिपोर्टर – आप साथ में लेकर चलते हैं नरमुंड? भैरवनाथ – हम यहां (गांधी मैदान) में पूजा के बाद श्मशान घाट चले जाते हैं, वहां साधना होती है। रिपोर्टर – हमारी काफी समस्या है, परेशानी आप ही दूर कर दीजिए। भैरवनाथ – हां, मैं अपने साथ नरमुंड रखता हूं, पूजा करा दूंगा, फिर सारी परेशानी दूर हो जाएगी। प्लास्टिक के थैले से निकाला निकाला नरमुंड बात करते-करते बाबा ने एक प्लस्टिक के थैले से नरमुंड निकालकर रिपोर्टर के सामने रख दिया। बोला- देखिए ओरिजनल है, इस तरह का 5 नरमुंड रखा हूं। एक दो तीन चार और पांच नरमुंड की अलग-अलग काम के लिए पूजा होती है। फिर प्लास्टिक के थैले में नरमुंड को रखते हुए बाबा ने कहा- जल्दी देखिए और पैसे चढ़ाइए, नहीं तो पुलिस आएगी तो झूठे का टेंशन बढ़ाएगी। बातचीत में बाबा ने कई अन्य दावे किए। रिपोर्टर – आप हमेशा गांधी मैदान के पास ही रहते हैं? भैरवनाथ – नहीं, हम कामख्या से हर महाशिवरात्रि में ही आते हैं। रिपोर्टर – पटना में कहां रहते हैं आप? भैरवनाथ – छोटा मोटा कुटिया बनाकर यहीं रहते हैं। रिपोर्टर – बाबा यहां कब तक रहते हैं आप? भैरवनाथ – मेरी साधना जब पूरी हो जाएगी, तो यहां से चले जाएंगे। रिपोर्टर – आप यहीं क्यों आते हैं? भैरवनाथ – मुझे यहीं अच्छा लगता है, मैं 5 सालों से यहां आ रहा हूं। रिपोर्टर – आप मेरी समस्या दूर कर देंगें। भैरवनाथ – हां एकदम, आप पूजा में आइए, सब समस्या का गारंटी से इलाज। रिपोर्टर – श्मशान में कैसे पूरा होती है आपकी, हमको तो बहुत डर लगता है। भैरवनाथ – सुबह-शाम जब आना हो चले आइए, आपकी पूजा हो जाएगी। शिवरात्रि की रात 5 नरमुंड के साथ होगी आपकी पूजा गर्ल फ्रेंड और दुश्मनों के एक्टिव होने की बात सुनकर बाबा को लग गया था कि बड़ा मुर्गा फंस गया है। बाबा ने जाल में फंसाने का पूरा गेम प्लान कर लिया। बाबा ने गर्ल फ्रेंड को खुश करने और दुश्मनों को नाश करने के लिए बोला- हर काम होगा, बस रात में आ जाइए। बाबा बोले- रात में जब हर तरफ सन्नाटा होगा, तो हम 5 नरमुंड के सामने आपको बैठाकर पूजा कराएंगे। अगर आप चाहेंगे तो भूतों को भी आपके सामने बुला देंगे। सब महाकाल के गुण हैं, इसके बाद जो सिद्धि होगी, वह आपकी सभी समस्या का समाधान कर देगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएगी। महाशिवरात्रि की रात में आ जाइएगा, उसी समय विहंगम पूजा होगी। रिपोर्टर – इसी जगह (गांधी मैदान) में ही पूजा कराएंगे? भैरवनाथ – नहीं, यह तो हमारे ठहरने की जगह है, बांस घाट श्मशान में सब होगा। रिपोर्टर – वहां कोई दिक्कत तो नहीं है न? बहुत डर लगता है श्मशान में? भैरवनाथ – रात में अकेले में यह पूजा करनी होती है, जो डर गया, वो मर गया। रिपोर्टर – श्मशान नाम से डर लगता है बाबा। भैरवनाथ – डरना नहीं है, भूत प्रेत की आवाजें भी आएंगी, लेकिन विचलित नहीं होना है। नरमुंड की पूजा में खर्च तो है, लेकिन काम की गारंटी गर्लफ्रेंड को खुश करने और मनाने की बात को बाबा ने गंभीरता से ले लिया और वह अंडरकवर रिपोर्टर की परेशानी भी समझ गए। भैरवनाथ से जब खर्च पूछा गया तो उन्होंने बताया- इस काम में खर्च तो बहुत होगा, लेकिन काम की पूरी गारंटी होगी। जितने नरमुंड के साथ चाहिएगा उतने नरमुंड की पूजा होगी। बाबा बोले- श्मशान में बहुत खर्च होता है, इसमें डोम राजा को ही 500 से 1000 रुपए देने होते है। उन्हें पैसा देकर श्मशान में चले जाते हैं, अपना तंत्रमंत्र सब कर लेते हैं। बाबा से जब डर को लेकर सवाल किया गया तो बोले- डर बस एक बात का होता है। भूतों को तो कंट्रोल कर लिया जाएगा, लेकिन आसपास के लोग देखते हैं तो हमें भगाते हैं और कहते हैं- यहां तंत्र पूजा कर रहा है। इसलिए छिपकर यह पूजा करनी होती है। असम के गुवाहाटी में पूजा पाठ करने में कोई रोक-टोक नहीं होता है, लेकिन कोलकत्ता और पटना में लोग रोक लगा देते हैं। रिपोर्टर – आप हमारी समस्या दूर कर दीजिए, नरमुंड फिर से दिखाइए ना? भैरवनाथ – अरे, हमारे पास हर तरह का नरमुंड है, 5 मुंडों से आपकी पूजा होगी। रिपोर्टर – दर्शन तो हो जाए बाबा? भैरवनाथ – फिर पोटली से नरमुंड निकालकर दिखाते हुए कहा- हम किसी से झूठ नहीं बोलते हैं। हम ऑरिजिनल रखते हैं। रिपोर्टर – हम शाम में आते हैं। भैरवनाथ – हां, आप आते-जाते रहिए, आप जो काम बोलिएगा सब होगा। रिपोर्टर – देखिए हम बहुत परेशान हैं, नरमुंड हमको व्यवस्था करना पड़ेगा या आपके पास सब है। भैरवनाथ – मेरे पास 5 नरमुंड रखा है, हम ऐसा काम करेंगे कि आप भी याद रखेंगे कि बाबा ने हमारे लिए कुछ काम किया है। रिपोर्टर – आप अघोड़ी बाबा हैं? भैरवनाथ – हम रजिस्टर अघोड़ी हैं, मेरे पास कार्ड है। हम हमेशा कामाख्या मां के गेट पर मिल जाएंगें। हम ऐसा काम करेंगे कि आप हमेशा याद रखेंगे कि बाबा ने क्या काम किया है। रिपोर्टर – किसी और सामान की जरुरत नहीं न पड़ेगी। 3 दिन में तुम्हारी हो जाएगी, उसका ब्वॉयफ्रेंड पागल हो जाएगा बाबा के दोबारा बुलाने पर रिपोर्टर रात में भैरवनाथ के पास पहुंचा। दिन में बाबा ने भीड़ और डर के कारण डिटेल बात नहीं की थी, लेकिन रात में जो दावा किया वह चौकाने वाला रहा। बाबा भैरवनाथ ने रिपोर्टर से विस्तार से अपनी समस्या बताने को बोला। पीड़ित बनकर पहुंचे अंडर कवर रिपोर्टर ने कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड मुझे छोड़कर दूसरे के पास चली गई है, उसे वश में करना है और उसके दूसरे ब्वॉयफ्रेंड को नुकसान पहुंचाना है। इस पर बाबा ने जो दावा किया वह आप भी जानिए। रिपोर्टर- बाबा मेरा काम हो जाएगा न? भैरवनाथ – एकदम हो जाएगा, मैंने तुम्हारे लिए सोच लिया है। रिपोर्टर – मेरा काम कर दीजिए बाबा, गर्लफ्रेंड भी मिल जाए, उसका प्रेमी भी किनारे लग जाए। भैरवनाथ – अपनी गर्लफ्रैंड की फोटो, उसका नाम, उसका पहना हुआ एक कपड़ा और सिर का बाल लाकर दो। रिपोर्टर – यह सब भी देना होगा क्या? भैरवनाथ – हां, मुझे दे दो, कुछ सामान बाजार से लाना होगा। रिपोर्टर – काम हो जाएगा ना बाबा? भैरवनाथ – मैं उस लड़की को तंत्र साधना से तुम्हारी कर दूंगा, तीन दिन के अंदर वह तुम्हारी हो जाएगी। रिपोर्टर- ऐसी तंत्र साधना करिए कि उसके दूसरे ब्वॉयफेंड का कोई बड़ा नुकसान हो जाए। भैरवनाथ- अरे इसकी फिक्र नहीं करिए, मैं ऐसा मंत्र मारुंगा कि वह पागल हो जाएगा। रिपोर्टर- बाबा मेरा काम करवा दीजिए, आप जो कहिएगा वह करने को तैयार हूं। भैरवनाथ- आपको लड़की से कोई दिक्कत नहीं, आपको उस लड़के को तकलीफ पहुंचाना है। रिपोर्टर – जी, बाबा भैरवनाथ – आप इतना विश्वास रखिए, उस लड़के को एकदम पागल कर देंगे। रिपोर्टर- उसके लिए मुझे क्या करना होगा? भैरवनाथ- हम एक ऐसा सामान देंगे, जो उस लड़के को खिला दीजिएगा तो वह पागल हो जाएगा। बस कैसे भी उसको खिला दीजिएगा। रिपोर्टर- टोटल कितना खर्च आएगा। भैरवनाथ- कुछ सामान बाजार से लेना होगा, उसी का खर्च अधिक आता है। रिपोर्टर- मेरा काम हो जाएगा ना? भैरवनाथ- मेरे उपर विश्वास रखिए। मैं साल में सिर्फ एक बार महाशिवरात्री के दिन नहाता हूं, बाकी पूरे साल नहीं नहाता हूं। रिपोर्टर – अच्छा, ऐसा क्यों बाबा। भैरवनाथ – मैं जो काम करता हूं, वह काम होना ही है। एक बार मैंने किसी को नुकसान करने के लिए तंत्र साधना कर दी तो वह होना ही है। आप बाद में कहेंगे कि उसको तकलीफ से बाहर निकाल दीजिए तो ऐसा नहीं होगा। रिपोर्टर- आप कैसे करेंगे मेरा काम? पूजा कब करेंगे? मेरा नाम डेडबॉडी है, जो काम लेता हूं 100% गारटी है बाबा भैरवनाथ ने कहा- देखो, हम नरमुंड के सामने साधना करेंगे। मेरा नाम डेडबॉडी है। तुम्हारे दुश्मन को बहुत बड़ा नुकसान पहुचाएंगे। जब अंडरकवर रिपोर्टर ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि मेरे दुश्मन को खत्म ही कर दीजिए, आप जो-जो सामान मांग रहे हैं, सब सामान लाकर आपको दे देंगे। इस पर बाबा ने गारंटी लेते हुए कहा- ठीक है, काम के समय तुम्हें श्मशान बुलाएंगे, तुम्हारे सामने उसको नुकसान पहुचाएंगे। रिपोर्टर- बाबा कैसे करेंगे सब कुछ? भैरवनाथ- हम नरमुंड पर साधना करेंगे। इधर हम साधना के साथ तंत्र-मंत्र करेंगे और उधर आपके दुश्मन को नुकसान पहुंच जाएगा। आप अपने साथ एक साहिल का कांटा ले लिजिएगा। फिर हम जैसे-जैसे यहां आगे काम करेंगे, उधर उसको नुकसान शुरु हो जाएगा। उसके लिए एक नहीं, पांच नरमुंड के साथ साधना करेंगे। बाबा ने कहा- हम अपनी शक्ति से बिहार की सरकार गिरा देंगे रिपोर्टर- आप और क्या-क्या करते हैं? भैरवनाथ- आपनी साधना से हर काम करते हैं, किसी को बना सकते हैं और किसी को बिगाड़ भी सकते हैं। हम अपनी शक्ति से किसी की सरकार भी बनवा और गिरवा सकते हैं। रिपोर्टर- बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है, आप गिरा सकते हैं क्या? भैरवनाथ- इसपर काम कर रहे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की फिर से सरकार आए और बिहार में आरजेडी की सरकार बन जाए, इसके लिए साधना कर रहा हूं। अभी बंगाल के सरकार बनने का इंतजार है। वहां जैसे ही ममता बनर्जी की सरकार बनी, यहां नीतीश की सरकार गिर जाएगी। 32 हजार रुपए किलो वाली खाल और खोपड़ी चाहिए बाबा भैरवनाथ ने बताया कि श्मशान में नरमुंड वाली साधना ऐसी खाल पर होगी, जो पटना में नहीं मिलेगी। इसे बाहर से मंगाना पड़ेगा। पैसा दीजिएगा सब जुगाड़ हो जाएगा। यह खाल लेकर कोई आ भी नहीं सकता है, हम लोग ही लेकर चलते हैं। भैरवनाथ ने कहा- कुछ-कुछ और सामान की जरुरत पड़ेगी, जो पटना के किसी भी बाजार में नहीं मिलेगा। हम लोगों की सामान बंगाल में आसानी से मिल जाता है। हमें बजरचीटी (जंगली जानवर) का खाल और खोपड़ी चाहिए। पूरे पटना शहर में वह नहीं मिलेगा। उसका खाल 32 हजार रुपए किलो है। हम जानवर की खाल और उसकी मुंडी की व्यवस्था कर देंगे। बाबा भैरवनाथ से बातचीत में घूमकर तंत्रमंत्र का सामान बेचने वालों का इनपुट मिला। हम इनकी तलाश में पटना के अशियाना मोड़ के खाजपुरा शिव मंदिर के पास पहुंचे। यहां राजस्थान से आई महिला दिलवाली से हमारी मुलाकात हुई। वह सड़क पर बैठकर तंत्र का सामान बेच रही थी। राजस्थान की दिलवाली ने दावा किया कि उसके पास सियार की सींघ से लेकर हिरण का पूरा सामान है, जिससे तंत्र मंत्र सिद्ध होता है। जिसकी महाशिवरात्री के दिन पूजा करने के लिए लोग काफी पैसा खर्च करते हैं। दिलवाली ने बताया कि उसके पास हिरण की कस्तुरी भी है, जिसे हिरण को मारने के बाद निकाला जाता है। काफी महंगा आता है, क्योंकि एक हिरण से एक ही निकलता है। रिपोर्टर – हमें नागमणि चाहिए। दिलवाली – नागमणि हम नहीं रखते, मेरे पास हिरण की कस्तुरी और सियार सिंही है। रिपोर्टर – सियार सिंही क्या है? इससे क्या होता है? दिलवाली – महाशिव रात्री के दिन उसकी पूजा की जाती है, 1100 रुपए में जोड़ा मिलता है। रिपोर्टर – कस्तुरी कितने का है। दिलवाली – 2100 रुपए की है। रिपोर्टर – कस्तुरी कैसे निकलता है? दिलवाली – हिरण से मिलता है, एक से एक ही मिलता है। रिपोर्टर – बिना शिकार के नहीं निकलता क्या? दिलवाली – वह सब छोड़िए, कहां से क्या मिलता है। आप तो ले जाइए और पूजा कराइए। रिपोर्टर – ऐसे सामान बेच रहीं कोई पकड़ता नहीं है? दिलवाली – सब काम बचाकर होता है, पास में बहुत कुछ रखा ही नहीं जाता है। रिपोर्टर – आप अकेले आई हैं क्या? दिलवाली – नहीं शिवरात्रि पर हम लोग ग्रुप में आते हैं, एक साथ रहते हैं। रिपोर्टर – साथ में जो आए हैं, वह भी यही सब बेंच रहे हैं क्या? राजस्थान से आई दिलवाली से बातचीत के दौरान हमें पटना के चितकोहरा पुल के पास तंत्र का सामान बेचने वाले राकेश के बारे में पता चला। राकेश सामानों की बिक्री और तंत्र मंत्र के साथ दवाएं भी देता है। वह खुद को तंत्र का जादूगर होने का दावा करता है। चितकोहरा से गर्दनीबाग की तरफ जाने वाली सड़क पर राकेश से मुलाकात हो गई। सड़क के किनारे एक छोटा सा टेंट लगाकर कारोबार करने वाले राकेश ने दावा किया कि वह अगर महाशिवरात्रि पर किसी महिला के पेट पर हाथ फेर दे, तो वह गर्भवती हो जाएगी। रिपोर्टर – नागमणि मिल जाएगी क्या? राकेश – इशारा करते हुए बोला अंदर आ जाइए। (टेंट में बैठकर ही राकेश ने पूरी डील की) रिपोर्टर – बाबा हमको नागमणि चाहिए। राकेश – मिल जाएगा, लेकिन बहुत पैसा लगेगा। रिपोर्टर- जितना पैसा बोलिएगा दे देंगे, गर्लफ्रेंड नाराज है उसको खुश करना है। राकेश – मिल जाएगा, लेकिन थोड़ा समय लगेगा। रिपोर्टर – हमको शिवरात्रि में पूजा कराना है। राकेश – किस काम के लिए चाहिए। रिपोर्टर- बताया तो गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए पूजा में तांत्रिक ने मंगवाया है। राकेश- किस काम के लिए मांगा है। रिपोर्टर- कई समस्या है, हमको बच्चा भी नहीं हो रहा है, तांत्रिक नागमणि से तंत्र करेगा और बच्चा हो जाएगा। राकेश – आप गर्लफ्रेंड का बोल रहे हैं? रिपोर्टर – अरे वह तो दोस्त का मामला है, मेरी भी तो समस्या बहुत बड़ी है। दोनों के लिए वही उपाय बताया है। राकेश- आपको चाहिए तो दे देंगे, लेकिन अगर बच्चा के लिए चाहिए, तो उसका उपाए मेरे पास भी है। रिपोर्टर- बच्चा हो जाएगा क्या? राकेश- हमारे एक बाबा है, एक बार हाथ रख देंगे, तो बच्चा हो जाएगा। रिपोर्टर- पहले किसी का कराए हैं क्या? राकेश- कइयों का कल्याण कर दिए हैं। रिपोर्टर- कैसे मुलाकात होगी बाबा से राकेश- वो अयोध्या मे रहते है, फिलहाल मुजफ्फरपुर में आए हैं। आप कहेंगे तो हम उनको बुला लेंगे। रिपोर्टर- बुला दीजिए राकेश- उसका पैसा लगेगा, पहले एडवांस देना होगा। रिपोर्टर- पहले आप नागमणि का और पैसा का बात कर लीजिए। राकेश- ठीक है, आप मेरा नंबर ले लीजिए, बात करके आपको बता देंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *