महाशिवरात्रि पर कपल ने शिव मंदिर में की शादी:जमुई में फैमिली की परमिशन से विवाह, लड़की बोली- अपनी मर्जी से खुश हूं

महाशिवरात्रि पर कपल ने शिव मंदिर में की शादी:जमुई में फैमिली की परमिशन से विवाह, लड़की बोली- अपनी मर्जी से खुश हूं

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र स्थित गुगुलडीह शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने विवाह कर लिया। यह विवाह परिजनों की सहमति और ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, युवती 19 साल की रूपा कुमारी सोनो थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। रविवार को राकेश और रूपा गुगुलडीह चौक पर मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों को दोनों संदिग्ध दिखे, जिसके बाद उन्होंने दोनों से पूछताछ के लिए उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना को दी गई।दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ”अपनी मर्जी से राकेश से शादी कर रही हूं” ग्रामीणों और परिजनों के सामने रूपा कुमारी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से राकेश से शादी कर रही है और इस विवाह से खुश है। उसने अपने पति के साथ ही जाने की इच्छा जताई। रूपा ने यह भी बताया कि उसके माता-पिता इस रिश्ते से सहमत हैं, हालांकि उसकी बड़ी बहन इस विवाह का विरोध कर रही थी। राकेश ने भी अपनी मर्जी से शादी करने और साथ रहने की बात कही। दोनों की शादी लगभग एक साल पहले तय हुई ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की शादी लगभग एक साल पहले तय हुई थी, लेकिन किसी कारणवश तब नहीं हो पाई थी। होली के बाद यह विवाह होने वाला था। दोनों के बालिग होने की पुष्टि के बाद, गुगुलडीह शिव मंदिर में विधिवत वैवाहिक रस्में पूरी की गईं। महाशिवरात्रि के कारण मंदिर में भारी भीड़ मौजूद थी। मंदिर परिसर में ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए विवाह के बाद पुजारी और परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए गए। ग्रामीणों द्वारा शादी का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र स्थित गुगुलडीह शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक प्रेमी युगल ने विवाह कर लिया। यह विवाह परिजनों की सहमति और ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 साल के राकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, युवती 19 साल की रूपा कुमारी सोनो थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। रविवार को राकेश और रूपा गुगुलडीह चौक पर मिलने पहुंचे थे। ग्रामीणों को दोनों संदिग्ध दिखे, जिसके बाद उन्होंने दोनों से पूछताछ के लिए उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना को दी गई।दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ”अपनी मर्जी से राकेश से शादी कर रही हूं” ग्रामीणों और परिजनों के सामने रूपा कुमारी ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से राकेश से शादी कर रही है और इस विवाह से खुश है। उसने अपने पति के साथ ही जाने की इच्छा जताई। रूपा ने यह भी बताया कि उसके माता-पिता इस रिश्ते से सहमत हैं, हालांकि उसकी बड़ी बहन इस विवाह का विरोध कर रही थी। राकेश ने भी अपनी मर्जी से शादी करने और साथ रहने की बात कही। दोनों की शादी लगभग एक साल पहले तय हुई ग्रामीणों के अनुसार, दोनों की शादी लगभग एक साल पहले तय हुई थी, लेकिन किसी कारणवश तब नहीं हो पाई थी। होली के बाद यह विवाह होने वाला था। दोनों के बालिग होने की पुष्टि के बाद, गुगुलडीह शिव मंदिर में विधिवत वैवाहिक रस्में पूरी की गईं। महाशिवरात्रि के कारण मंदिर में भारी भीड़ मौजूद थी। मंदिर परिसर में ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए विवाह के बाद पुजारी और परिजनों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए गए। ग्रामीणों द्वारा शादी का वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *