गुना में महाशिवरात्रि पर उमड़ा सैलाब:गादेर गुफा में 50 हजार ने किए दर्शन; केदारनाथ धाम पहाड़ी पर जाने पर रोक, LED से हो रहे दर्शन

गुना में महाशिवरात्रि पर उमड़ा सैलाब:गादेर गुफा में 50 हजार ने किए दर्शन; केदारनाथ धाम पहाड़ी पर जाने पर रोक, LED से हो रहे दर्शन

गुना में महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही जिले के शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। गादेर गुफा, मुहालपुर गुफा, केदारनाथ धाम और बाघ बागेश्वर मंदिर पर बड़ी संख्या में नागरिक पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं। गादेर गुफा पर अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शहर के केदारनाथ धाम पर भी सुबह से भारी भीड़ है। हालांकि, यहां चट्टान में दरार आने की वजह से प्रशासन ने पहाड़ी से नीचे जाने की अनुमति नहीं दी है। सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को पहाड़ी के ऊपर ही रोका गया है और वहां LED स्क्रीन के जरिए भगवान के दर्शन कराए जा रहे हैं।
शाम को निकलेगी शिव बारात शहर से 7 किमी दूर गादेर गुफा पर हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा है। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है। शाम को शहर के पशुपतिनाथ मंदिर से भोले बाबा की बारात निकाली जाएगी, जो गादेर मंदिर पहुंचेगी। रात में यहां विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। सोमवार को हल्दी, शनिवार को हुई थी मेहंदी आयोजन को लेकर पशुपतिनाथ मंदिर में रस्में निभाई गईं। इससे पहले सोमवार को भोलेनाथ को हल्दी लगाई गई थी, जबकि शनिवार को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नंदी पर सवार शिव बने आकर्षण इधर, पठार मोहल्ले से बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा शुरू हो गई है। यह यात्रा शहर के अलग-अलग इलाकों से होकर वापस पठार मोहल्ले पहुंचेगी। शोभायात्रा में नंदी पर बैठे भगवान शिव की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इन मंदिरों में भी गूंजे जयकारे जिले के अन्य मंदिरों जैसे- मालपुर गुफा, बाघेश्वर धाम, चांचौड़ा के चौडारेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान चौराहा मंदिर और जयस्तंभ चौराहा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *