पूर्णिया में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चित्रवाणी सेवा समिति की ओर से 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित की जाएगी। इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा को देखने शहर की सड़क पर जन सैलाब उमड़ेगा। शोभायात्रा को सफल बनाने शहर में चित्रवाणी परिसर में चित्रवाणी सेवा समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, इसका नेतृत्व भट्टा बाजार टीओपी प्रभारी सुमित कुमार ने किया। इसमे समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात और शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, भंडारे और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अहम निर्णय लिए। समिति की ओर से बताया गया कि 15 फरवरी की शाम 6 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात में भगवान शिव दूल्हा स्वरूप में महादेव के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शोभायात्रा में शिवभक्त भूत-पिशाच, नर-नारी, किन्नर और गंधर्व के रूप में सज-धज कर शामिल होंगे, जो शिव बारात का मुख्य आकर्षण रहेंगे।
शोभायात्रा इस रूट से गुजरेगी
शिव बारात सह शोभायात्रा चित्रवाणी रोड से प्रारंभ होकर झंडा चौक, भट्टा कालीबाड़ी चौक, भट्टा बाजार आर एन शॉ चौक, टैक्सी स्टैंड, जेल रोड, आस्था मंदिर रोड, जिला स्कूल रोड, खीरू चौक, भट्टा बाजार सब्जी मंडी, लखन चौक होते हुए चित्रवाणी रोड पहुंचकर संपन्न होगी। समिति के अध्यक्ष गौरव कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ा, गाजा-बाजा और धार्मिक जयकारों से पूरा शहर शिवमय हो जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। पूरे मार्ग में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भंडारे का भी आयोजन होगा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी शिव बारात सह भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। भगवान शिव दूल्हा स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसमें शिवभक्त विभिन्न स्वरूपों में शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति का संदेश देंगे। हमारी कोशिश है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न हो। अंत में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति की ओर से यह भी बताया गया कि रात 9 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में पहले से ही उत्साह का माहौल है और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चित्रवाणी सेवा समिति की ओर से 15 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित की जाएगी। इसमें हजारों लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा को देखने शहर की सड़क पर जन सैलाब उमड़ेगा। शोभायात्रा को सफल बनाने शहर में चित्रवाणी परिसर में चित्रवाणी सेवा समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, इसका नेतृत्व भट्टा बाजार टीओपी प्रभारी सुमित कुमार ने किया। इसमे समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात और शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, भंडारे और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अहम निर्णय लिए। समिति की ओर से बताया गया कि 15 फरवरी की शाम 6 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात में भगवान शिव दूल्हा स्वरूप में महादेव के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शोभायात्रा में शिवभक्त भूत-पिशाच, नर-नारी, किन्नर और गंधर्व के रूप में सज-धज कर शामिल होंगे, जो शिव बारात का मुख्य आकर्षण रहेंगे।
शोभायात्रा इस रूट से गुजरेगी
शिव बारात सह शोभायात्रा चित्रवाणी रोड से प्रारंभ होकर झंडा चौक, भट्टा कालीबाड़ी चौक, भट्टा बाजार आर एन शॉ चौक, टैक्सी स्टैंड, जेल रोड, आस्था मंदिर रोड, जिला स्कूल रोड, खीरू चौक, भट्टा बाजार सब्जी मंडी, लखन चौक होते हुए चित्रवाणी रोड पहुंचकर संपन्न होगी। समिति के अध्यक्ष गौरव कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ा, गाजा-बाजा और धार्मिक जयकारों से पूरा शहर शिवमय हो जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी। पूरे मार्ग में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भंडारे का भी आयोजन होगा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी शिव बारात सह भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। भगवान शिव दूल्हा स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसमें शिवभक्त विभिन्न स्वरूपों में शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति का संदेश देंगे। हमारी कोशिश है कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न हो। अंत में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति की ओर से यह भी बताया गया कि रात 9 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में पहले से ही उत्साह का माहौल है और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


