17 जनवरी को भारतीय रेल का तोहफा:कटिहार मंडल को मिलेंगी 7 नई ट्रेनें, वंदे भारत स्लीपर भी शामिल

17 जनवरी को भारतीय रेल का तोहफा:कटिहार मंडल को मिलेंगी 7 नई ट्रेनें, वंदे भारत स्लीपर भी शामिल

भारतीय रेल 17 जनवरी को यात्रियों को नई सौगात देने जा रही है। इस दिन पहली बार स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा शुरू होगी। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) जोन को कुल सात नई ट्रेनें मिलेंगी। इन सात ट्रेनों में चार अमृत भारत एक्सप्रेस, एक वंदे भारत स्लीपर और दो नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। कटिहार रेल मंडल के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार में निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रयासों से भारतीय रेल आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए नई ट्रेनें शुरू कर रही है। अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों को किफायती और सुरक्षित महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। वहीं, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, आरामदायक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाएगी। इन नई सेवाओं से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। भारतीय रेल 17 जनवरी को यात्रियों को नई सौगात देने जा रही है। इस दिन पहली बार स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा शुरू होगी। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) जोन को कुल सात नई ट्रेनें मिलेंगी। इन सात ट्रेनों में चार अमृत भारत एक्सप्रेस, एक वंदे भारत स्लीपर और दो नई मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। कटिहार रेल मंडल के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। एनएफआर के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार में निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रयासों से भारतीय रेल आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए नई ट्रेनें शुरू कर रही है। अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों को किफायती और सुरक्षित महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। वहीं, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, आरामदायक और तकनीकी रूप से उन्नत बनाएगी। इन नई सेवाओं से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *