अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी जागरण अभियान:रमना मैदान से निकली प्रभात फेरी, महिलाओं ने सामाजिक चेतना का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी जागरण अभियान:रमना मैदान से निकली प्रभात फेरी, महिलाओं ने सामाजिक चेतना का दिया संदेश

आरा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गायत्री प्रज्ञापीठ की ओर से नारी जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़ी महिला पुरोहितों ने शंखनाद के साथ शहर में भव्य प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी की शुरुआत गायत्री प्रज्ञापीठ रमना मैदान से हुई। जो रमना, महावीर टोला, हरि जी का हाता और पुलिस लाइन सहित शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए प्रज्ञापीठ परिसर में आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महिलाओं ने नारी जागरण और सामाजिक चेतना से जुड़े संदेश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पा सिंह ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने 21वीं सदी को नारी सदी घोषित किया है। आने वाला समय महिलाओं के स्वर्णिम अतीत के पुनर्जागरण का है और समाज में नेतृत्व की भूमिका अब महिलाएं मजबूती से निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समाज सेवा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी इस अवसर पर निशांत भारद्वाज ने कहा कि गायत्री परिवार से जुड़ी महिलाएं अपने घर-परिवार के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं। महिलाएं बाल संस्कार शाला का संचालन, स्वावलंबन को बढ़ावा देने, वृक्षारोपण, रक्तदान और पुरोहित कार्य जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललिता दीदी, मीरा देवी, रीता देवी और रूबी बहन सहित कई महिला कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। आरा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गायत्री प्रज्ञापीठ की ओर से नारी जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़ी महिला पुरोहितों ने शंखनाद के साथ शहर में भव्य प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी की शुरुआत गायत्री प्रज्ञापीठ रमना मैदान से हुई। जो रमना, महावीर टोला, हरि जी का हाता और पुलिस लाइन सहित शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए प्रज्ञापीठ परिसर में आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महिलाओं ने नारी जागरण और सामाजिक चेतना से जुड़े संदेश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुष्पा सिंह ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने 21वीं सदी को नारी सदी घोषित किया है। आने वाला समय महिलाओं के स्वर्णिम अतीत के पुनर्जागरण का है और समाज में नेतृत्व की भूमिका अब महिलाएं मजबूती से निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समाज सेवा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी इस अवसर पर निशांत भारद्वाज ने कहा कि गायत्री परिवार से जुड़ी महिलाएं अपने घर-परिवार के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के साथ ही समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं। महिलाएं बाल संस्कार शाला का संचालन, स्वावलंबन को बढ़ावा देने, वृक्षारोपण, रक्तदान और पुरोहित कार्य जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ललिता दीदी, मीरा देवी, रीता देवी और रूबी बहन सहित कई महिला कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *