पूर्णिया में T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर युवाओं ने ट्रैक्टर पर चढ़कर डांस किया। भारत की ऐतिहासिक जीत से गदगद क्रिकेट प्रेमी बीच सड़क ट्रैक्टर पर चढ़ गए और खूब डांस किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूर्णिया में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी कर खुशी मनाने लगे। गुलाबबाग, लाइन बाजार, भट्ठा बाजार और आरएन साह चौक सहित कई जगहों पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाना हुआ और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया।
लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई आरएन शॉ चौक स्थित रूपवानी सिनेमा हॉल के बाहर बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे। जीत के बाद लोगों ने तिरंगा लहराया और जमकर आतिशबाजी की। कुछ युवक ढोल की धुन पर नाचते दिखे। इधर भट्ठा बाजार इलाके से युवाओं ने डीजे के साथ विजय जुलूस भी निकाला। सड़कों पर बाइक रैली निकाली गई और देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा। शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट और चाय दुकानों में भी लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते नजर आए। जीत के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी राहुल कुमार और शाहरुख अंसारी ने कहा कि आज हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। टीम इंडिया ने जिस तरह से फाइनल में खेल दिखाया, वो शानदार है। लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतना बड़ी उपलब्धि है। हम सभी खिलाड़ियों को दिल से बधाई देते हैं। पूर्णिया में T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर युवाओं ने ट्रैक्टर पर चढ़कर डांस किया। भारत की ऐतिहासिक जीत से गदगद क्रिकेट प्रेमी बीच सड़क ट्रैक्टर पर चढ़ गए और खूब डांस किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूर्णिया में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, शहर के अलग-अलग इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी कर खुशी मनाने लगे। गुलाबबाग, लाइन बाजार, भट्ठा बाजार और आरएन साह चौक सहित कई जगहों पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाना हुआ और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया।
लोगों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई आरएन शॉ चौक स्थित रूपवानी सिनेमा हॉल के बाहर बड़ी स्क्रीन पर फाइनल मुकाबला देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे। जीत के बाद लोगों ने तिरंगा लहराया और जमकर आतिशबाजी की। कुछ युवक ढोल की धुन पर नाचते दिखे। इधर भट्ठा बाजार इलाके से युवाओं ने डीजे के साथ विजय जुलूस भी निकाला। सड़कों पर बाइक रैली निकाली गई और देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा। शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट और चाय दुकानों में भी लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते नजर आए। जीत के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी राहुल कुमार और शाहरुख अंसारी ने कहा कि आज हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। टीम इंडिया ने जिस तरह से फाइनल में खेल दिखाया, वो शानदार है। लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतना बड़ी उपलब्धि है। हम सभी खिलाड़ियों को दिल से बधाई देते हैं।


