दरभंगा में होली पर लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ी:दुकानों में बढ़ी रौनक, बच्चों के रंग-बिरंगे कपड़ों की अस्थायी दुकानें लगी

दरभंगा में होली पर लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ी:दुकानों में बढ़ी रौनक, बच्चों के रंग-बिरंगे कपड़ों की अस्थायी दुकानें लगी

दरभंगा में रंगों के पावन पर्व होली को लेकर पूरे शहर में अब उत्साह साफ दिखाई देने लगा है। शहर के प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं। खासकर दरभंगा टावर पर होली की खरीददारी को लेकर रौनक बढ़ती दिख रही है। टावर पर बच्चों के रंग-बिरंगे कपड़ों की अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए विशेष डिजाइन वाले कुर्ता-पायजामा, टी-शर्ट और पारंपरिक परिधान की मांग अधिक है। इसके साथ ही रंग-बिरंगे चप्पल और होली स्पेशल कैजुअल वियर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में अबीर-गुलाल, हर्बल रंग, विभिन्न आकार की पिचकारियां और होली से संबंधित अन्य सामग्री की दुकानें सजी हैं। खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि पर्व नजदीक आते ही भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। होली से पहले अधिकांश लोग अपने-अपने गांव गए हालांकि, शहर के कुछ अन्य इलाकों में अपेक्षाकृत सन्नाटा देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली से पहले अधिकांश लोग अपने-अपने गांव चले गए हैं, जिसके कारण फिलहाल बाजारों में सामान्य दिनों जैसी भीड़ नहीं दिख रही। फिर भी, आने वाले दिनों में दरभंगा टावर पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। दुकानदारों को उम्मीद है कि होली से ठीक एक-दो दिन पहले बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाएगा कुल मिलाकर, दरभंगा में होली का रंग अब चढ़ने लगा है और बाजारों में उत्साह धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है। दरभंगा में रंगों के पावन पर्व होली को लेकर पूरे शहर में अब उत्साह साफ दिखाई देने लगा है। शहर के प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं। खासकर दरभंगा टावर पर होली की खरीददारी को लेकर रौनक बढ़ती दिख रही है। टावर पर बच्चों के रंग-बिरंगे कपड़ों की अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए विशेष डिजाइन वाले कुर्ता-पायजामा, टी-शर्ट और पारंपरिक परिधान की मांग अधिक है। इसके साथ ही रंग-बिरंगे चप्पल और होली स्पेशल कैजुअल वियर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में अबीर-गुलाल, हर्बल रंग, विभिन्न आकार की पिचकारियां और होली से संबंधित अन्य सामग्री की दुकानें सजी हैं। खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने बताया कि पर्व नजदीक आते ही भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। होली से पहले अधिकांश लोग अपने-अपने गांव गए हालांकि, शहर के कुछ अन्य इलाकों में अपेक्षाकृत सन्नाटा देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली से पहले अधिकांश लोग अपने-अपने गांव चले गए हैं, जिसके कारण फिलहाल बाजारों में सामान्य दिनों जैसी भीड़ नहीं दिख रही। फिर भी, आने वाले दिनों में दरभंगा टावर पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। दुकानदारों को उम्मीद है कि होली से ठीक एक-दो दिन पहले बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाएगा कुल मिलाकर, दरभंगा में होली का रंग अब चढ़ने लगा है और बाजारों में उत्साह धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *