बरारी में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा:आकर्षक पंडालों-प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बरारी में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा:आकर्षक पंडालों-प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कटिहार के बरारी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विद्या, सुख और समृद्धि की कामना के साथ मां शारदे को पुष्पांजलि अर्पित की। पूजा क्लबों के साथ-साथ सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। “या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” जैसे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा संपन्न हुई। स्कूली बच्चों में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखा गया। भगवती मंदिर महाविद्यालय, जागेश्वर उच्च विद्यालय, गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय, कटिहार मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सावित्री ग्लोबल पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या निकेतन सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने मां की आराधना कर विद्या वृद्धि की कामना की। नगर पंचायत बरारी क्षेत्र में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य और आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया था। ये पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुबाजार स्थित राष्ट्रपिता मेमोरियल क्लब द्वारा रामजानकी ठाकुड़बाड़ी परिसर में बुद्ध मंदिर की तर्ज पर निर्मित पंडाल विशेष रूप से सराहा गया। वहीं, बड़ी भैंसदिरा के मां शारदे नवयुवक क्लब ने कारगिल विजय दिवस की थीम पर पंडाल बनाया, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। अवध नगर चौक के सनातन क्लब का फूलों और लाइटिंग से सजा पंडाल, गुरुबाजार के स्मार्ट क्लब का सादगी भरा पंडाल, ए-वन क्लब गुरुबाजार की अलौकिक प्रतिमा और डमरू पंडाल भी प्रमुख आकर्षणों में शामिल थे। नगर पंचायत के अलावा प्रखंड क्षेत्र के बारीनगर, लक्ष्मीपुर, बलुआ, सुजापुर, उचला, रौनिया, भंडारतल, भैंसदिरा, शिशिया और काबर सहित सभी पंचायतों में विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा की गई। भव्य पंडालों और आकर्षक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा। सीओ मनीष कुमार, बरारी थाना प्रभारी सुमेश कुमार, अपर थाना प्रभारी छोटू कुमार, एसआई गौरव कुमार, एसआई दिवाकर सरकार और एसआई यमुना प्रसाद सहित पुलिस बल थाना क्षेत्र में जगह-जगह तैनात था। इससे पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कटिहार के बरारी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विद्या, सुख और समृद्धि की कामना के साथ मां शारदे को पुष्पांजलि अर्पित की। पूजा क्लबों के साथ-साथ सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। “या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” जैसे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा संपन्न हुई। स्कूली बच्चों में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखा गया। भगवती मंदिर महाविद्यालय, जागेश्वर उच्च विद्यालय, गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय, कटिहार मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सावित्री ग्लोबल पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या निकेतन सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने मां की आराधना कर विद्या वृद्धि की कामना की। नगर पंचायत बरारी क्षेत्र में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य और आकर्षक पंडालों का निर्माण किया गया था। ये पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुबाजार स्थित राष्ट्रपिता मेमोरियल क्लब द्वारा रामजानकी ठाकुड़बाड़ी परिसर में बुद्ध मंदिर की तर्ज पर निर्मित पंडाल विशेष रूप से सराहा गया। वहीं, बड़ी भैंसदिरा के मां शारदे नवयुवक क्लब ने कारगिल विजय दिवस की थीम पर पंडाल बनाया, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। अवध नगर चौक के सनातन क्लब का फूलों और लाइटिंग से सजा पंडाल, गुरुबाजार के स्मार्ट क्लब का सादगी भरा पंडाल, ए-वन क्लब गुरुबाजार की अलौकिक प्रतिमा और डमरू पंडाल भी प्रमुख आकर्षणों में शामिल थे। नगर पंचायत के अलावा प्रखंड क्षेत्र के बारीनगर, लक्ष्मीपुर, बलुआ, सुजापुर, उचला, रौनिया, भंडारतल, भैंसदिरा, शिशिया और काबर सहित सभी पंचायतों में विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा की गई। भव्य पंडालों और आकर्षक प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा। सीओ मनीष कुमार, बरारी थाना प्रभारी सुमेश कुमार, अपर थाना प्रभारी छोटू कुमार, एसआई गौरव कुमार, एसआई दिवाकर सरकार और एसआई यमुना प्रसाद सहित पुलिस बल थाना क्षेत्र में जगह-जगह तैनात था। इससे पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *