अखिलेश के सवाल पर गाड़ी का शीशा बंदकर निकले रामभद्राचार्य:निजी कार्यक्रम में शामिल होने हेलिकॉप्टर से पहुंचे, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

अखिलेश के सवाल पर गाड़ी का शीशा बंदकर निकले रामभद्राचार्य:निजी कार्यक्रम में शामिल होने हेलिकॉप्टर से पहुंचे, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

विश्वविख्यात संत एवं रामकथा मर्मज्ञ रामभद्राचार्य गुरुवार को जौनपुर पहुंचे। वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलिकॉप्टर से यहां आए थे। आगमन पर उन्होंने नगर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के बाद जब वे अपने वाहन की ओर बढ़े, तो पत्रकारों ने उनसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान को लेकर सवाल किया। सवाल सुनते ही रामभद्राचार्य ने बिना कोई प्रतिक्रिया दिए तत्काल अपनी गाड़ी का शीशा बंद कर लिया और आगे बढ़ गए। इस घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में काफी चर्चा रही। इसके बाद वे अपने निर्धारित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति एवं विशेष आनंद की अनुभूति होती है। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *