भास्कर न्यूज | चिरैया थाना क्षेत्र के धरोहरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने शौच करने गई एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ ही शरीर में पहने स्वर्णाभूषण छीन लिए। घटना शनिवार की रात घटी है। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी हरिलाल साह की 65 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। घटना के समय वह सरेह के तरफ शौच करने गई थी। इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही सिकरहना डीएसपी उदय शंकर भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे है। वही डीएसपी की सूचना पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम भी पहुंच कर मामले की विधिवत जांच किया है तथा लेबोरेट्री जांच के लिए नमूना संग्रह किया है। एसडीपीओ उदय शंकर ने बताया कि मामले में अहम सुराग मिली है। शीघ्र ही संपूर्ण घटनाक्रम का उद्भेदन कर लिया जाएगा। भास्कर न्यूज | चिरैया थाना क्षेत्र के धरोहरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने शौच करने गई एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ ही शरीर में पहने स्वर्णाभूषण छीन लिए। घटना शनिवार की रात घटी है। घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी हरिलाल साह की 65 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। घटना के समय वह सरेह के तरफ शौच करने गई थी। इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही सिकरहना डीएसपी उदय शंकर भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे है। वही डीएसपी की सूचना पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम भी पहुंच कर मामले की विधिवत जांच किया है तथा लेबोरेट्री जांच के लिए नमूना संग्रह किया है। एसडीपीओ उदय शंकर ने बताया कि मामले में अहम सुराग मिली है। शीघ्र ही संपूर्ण घटनाक्रम का उद्भेदन कर लिया जाएगा।


