मेढ़ के विवाद में बुजुर्ग की जान गई:सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई मौजे में लाठी-डंडों से हमला, एक घंटे चला विवाद

मेढ़ के विवाद में बुजुर्ग की जान गई:सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई मौजे में लाठी-डंडों से हमला, एक घंटे चला विवाद

भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के सोई गांव मौजे में गुरुवार शाम खेत की मेढ़ को लेकर पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में 65 वर्षीय सोवरन बघेल की मौत हो गई। घटना शाम चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सोवरन बघेल पुत्र बद्रीप्रसाद, निवासी रहावली थाना अटेर, का खेत की मेढ़ को लेकर लालजीत बघेल से विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि लालजीत और उसके परिजनों ने सोवरन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब आठ बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पीएम कराया जाएगा। मृतक के बेटे कमल सिंह ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उनके पिता पर हमला कर हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *