भिवानी में रोडवेज एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग की मौत; CCTV:4 भाईयों में सबसे बड़े, 2-2 बेटे-बेटी के पिता, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

भिवानी में रोडवेज एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग की मौत; CCTV:4 भाईयों में सबसे बड़े, 2-2 बेटे-बेटी के पिता, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

भिवानी जिला के जुई कलां में रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हुए बुजुर्ग की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसका 30 मार्च को गांव जुई कलां में एक्सीडेंट हुआ था और इसके बाद रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा था। जो 4 भाईयों में सबसे बड़े थे और मेहनत मजदूरी करते थे। मृतक की पहचान भिवानी के गांव जुई कलां निवासी करीब 55 वर्षीय रोहताश के रूप में हुई है। वहीं एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था और जांच जारी है। घायल रोहताश के बेटे अनिल ने बताया कि रोड क्रास करते समय रोडवेज बस ड्राइवर ने लापरवाही व तेज गति में बस चलाते हुए टक्कर मारी। यहां तक कि बचाने के लिए भी ब्रेक तक नहीं लगाए। उसके पिता सफेद पट्‌टे पर जा चुका था। जिस समय यह एक्सीडेंट हुआ। उसके पिता फिलहाल रोहतक पीजीआई के आईसीयू में भर्ती हैं और इलाज चल रहा था। जहां पर उनका निधन हो गया। अनिल ने कहा कि रोडवेज ड्राइवर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही परिवार की आर्थिक मदद भी की जाए। क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। रोहतश को 4 बच्चे हैं, जिसमें से दो बड़े बेटे व 2 बेटियां हैं। यह हुई थी घटना
इससे पहले पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज किया था। उस दौरान गांव जुई कलां निवासी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 30 मार्च को वह तोशाम बाईपास से अपने घर पैदल आ रहा था। जब वह बाईपास से शराब ठेके के पास पहुंचा तो रोड क्रास करते समय तोशाम की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने तेज स्पीड में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। वहीं हादसे के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से भाग गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जुई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI रणबीर सिंह ने बताया था कि एक्सीडेंट के बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *