औरंगाबाद सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:बाजार जाते समय गाड़ी ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार

औरंगाबाद सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:बाजार जाते समय गाड़ी ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर फरार

औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बभंडीह गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास आज शाम एक सड़क हादसे में 52 साल के अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहया गांव निवासी बिहसी प्रजापति के रूप में की गई है। बिहसी प्रजापति अपने घर से साइकिल पर सवार होकर बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया बाजार जा रहे थे। इसी दौरान जब वे बभंडीह गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिहसी प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुखिया संघ जिला अध्यक्ष ने शव को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद बाइक सवार युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार करने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए शव को सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। फरार बाइक चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। मुखिया सुजीत कुमार सिंह और राजद नेता बादशाह यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बभंडीह गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास आज शाम एक सड़क हादसे में 52 साल के अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सहया गांव निवासी बिहसी प्रजापति के रूप में की गई है। बिहसी प्रजापति अपने घर से साइकिल पर सवार होकर बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया बाजार जा रहे थे। इसी दौरान जब वे बभंडीह गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिहसी प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुखिया संघ जिला अध्यक्ष ने शव को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद बाइक सवार युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव से लिपटकर चीत्कार करने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए शव को सदर अस्पताल पहुंचाने में मदद किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। फरार बाइक चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है। मुखिया सुजीत कुमार सिंह और राजद नेता बादशाह यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *