आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर मोपेड और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 2 युवकों की हालत गंभीर है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर मोड़ के पास की है। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक हीरालाल सिंह धनगाई के सोनवर्षा गांव के रहने वाले थे। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के बसावन टोला निवासी हंस लाल राम के पुत्र सोनू कुमार(18) और उसी गांव के संतोष बैठा के पुत्र अमित कुमार(18) शामिल है।
बेटी से मिलने गए थे मृतक के छोटे दामाद नीतीश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम मेरे ससुर मोपेड से बड़ी बेटी तेतरी देवी के ससुराल गए थे। वापस गांव लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। हाईवे एंबुलेंस ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मेरे ससुर को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक को तीन पुत्र सोहराई सिंह, हरेराम सिंह, भुअर सिंह और दो पुत्री तेतरी देवी, सुनीता देवी है। कुछ साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर मोपेड और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे मोपेड सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 2 युवकों की हालत गंभीर है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाटपोखर मोड़ के पास की है। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक हीरालाल सिंह धनगाई के सोनवर्षा गांव के रहने वाले थे। घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के बसावन टोला निवासी हंस लाल राम के पुत्र सोनू कुमार(18) और उसी गांव के संतोष बैठा के पुत्र अमित कुमार(18) शामिल है।
बेटी से मिलने गए थे मृतक के छोटे दामाद नीतीश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम मेरे ससुर मोपेड से बड़ी बेटी तेतरी देवी के ससुराल गए थे। वापस गांव लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। हाईवे एंबुलेंस ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मेरे ससुर को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक को तीन पुत्र सोहराई सिंह, हरेराम सिंह, भुअर सिंह और दो पुत्री तेतरी देवी, सुनीता देवी है। कुछ साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


