गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के पदम चौक स्थित लाइन मस्जिद मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह-भोरानडीहा निवासी चिंतामन दास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार चिंतामन दास मांग-छान कर किसी तरह जीवन यापन करते थे। रोज की तरह वे सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान लाइन मस्जिद मोड़ के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक जाम घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालात बिगड़ते देख गिरिडीह नगर थाना पुलिस अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद लोग जाम हटाने को राजी हुए, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। ट्रक जब्त, चालक हिरासत में लिया गया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर नगर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के पदम चौक स्थित लाइन मस्जिद मोड़ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पार कर रहे 58 वर्षीय वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह-भोरानडीहा निवासी चिंतामन दास के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार चिंतामन दास मांग-छान कर किसी तरह जीवन यापन करते थे। रोज की तरह वे सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान लाइन मस्जिद मोड़ के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक जाम घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लाइन मस्जिद मोड़ और पदम चौक को जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालात बिगड़ते देख गिरिडीह नगर थाना पुलिस अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद लोग जाम हटाने को राजी हुए, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। ट्रक जब्त, चालक हिरासत में लिया गया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर नगर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


