ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:गया-किऊल रेलखंड पर हादसा, पहचान के लिए 72 घंटे सदर अस्पताल में रखा जाएगा शव

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:गया-किऊल रेलखंड पर हादसा, पहचान के लिए 72 घंटे सदर अस्पताल में रखा जाएगा शव

शेखपुरा जिले से गुजरने वाले गया-किऊल रेलखंड पर अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना करिहो और लक्ष्णा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। नगर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और इलाकों से संपर्क साध रही है। पहचान के लिए 72 घंटे सदर अस्पताल में रखा जाएगा जीआरपी थाना शेखपुरा के एएसआई अशोक पासवान ने बताया कि शव को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सदर अस्पताल शेखपुरा में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। शेखपुरा जिले से गुजरने वाले गया-किऊल रेलखंड पर अज्ञात 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना करिहो और लक्ष्णा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। नगर थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। मृतक बुजुर्ग की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और इलाकों से संपर्क साध रही है। पहचान के लिए 72 घंटे सदर अस्पताल में रखा जाएगा जीआरपी थाना शेखपुरा के एएसआई अशोक पासवान ने बताया कि शव को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सदर अस्पताल शेखपुरा में सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *