जमुई में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत:गमछा निकालने उतरे थे, गहरे पानी में बैलेंस बिगड़ा

जमुई में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत:गमछा निकालने उतरे थे, गहरे पानी में बैलेंस बिगड़ा

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरथ गांव में एक 65 साल के बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरथ इलाके के पूर्व टोला निवासी इंद्रदेव यादव के रूप में की गई है। मृतक के पुत्र दीना यादव ने बताया कि उनके पिता घर के पास स्थित तालाब के किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज हवा चलने से उनका गमछा उड़कर तालाब में जा गिरा। गमछा निकालने के लिए वे तालाब में उतरे, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे संतुलन खो बैठे और डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली और वे कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। गांव के लोग मौके पर जुटे और काफी प्रयास के बाद बुजुर्ग को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरथ गांव में एक 65 साल के बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरथ इलाके के पूर्व टोला निवासी इंद्रदेव यादव के रूप में की गई है। मृतक के पुत्र दीना यादव ने बताया कि उनके पिता घर के पास स्थित तालाब के किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज हवा चलने से उनका गमछा उड़कर तालाब में जा गिरा। गमछा निकालने के लिए वे तालाब में उतरे, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे संतुलन खो बैठे और डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आसपास मौजूद लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली और वे कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। गांव के लोग मौके पर जुटे और काफी प्रयास के बाद बुजुर्ग को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *