दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। वहीं 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें आम नागरिक मोबाइल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का काम किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अपर समाहर्ताओं को अपने-अपने चार्ज क्षेत्रों में कार्यों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को तकनीकी कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य की सफलता प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पदाधिकारी गाइडलाइन का गहन अध्ययन कर निर्धारित मानकों के अनुरूप काम सुनिश्चित करें। पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जनगणना कार्यों की निगरानी के लिए विभिन्न वरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में सहायक समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उप निदेशक जनसंपर्क सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने पथ निर्माण योजनाओं की समीक्षा की आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रमंडल के तीनों जिलों के अभियंताओं और कार्यपालक अभियंताओं ने भाग लिया। आयुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुल और पुलियों का निर्माण इस तरह किया जाए कि जल निकासी सुचारू रहे और जलजमाव की समस्या न हो। साथ ही सड़कों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने, आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाने और हाई स्पीड मार्गों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रात्रि में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर साइनेज एवं रेडियम पट्टियां लगाने पर भी जोर दिया। आयुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ तैयारियों और प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। वहीं 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें आम नागरिक मोबाइल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का काम किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अपर समाहर्ताओं को अपने-अपने चार्ज क्षेत्रों में कार्यों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को तकनीकी कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य की सफलता प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर निर्भर करती है, इसलिए सभी पदाधिकारी गाइडलाइन का गहन अध्ययन कर निर्धारित मानकों के अनुरूप काम सुनिश्चित करें। पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जनगणना कार्यों की निगरानी के लिए विभिन्न वरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में सहायक समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, उप निदेशक जनसंपर्क सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने पथ निर्माण योजनाओं की समीक्षा की आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रमंडल के तीनों जिलों के अभियंताओं और कार्यपालक अभियंताओं ने भाग लिया। आयुक्त ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुल और पुलियों का निर्माण इस तरह किया जाए कि जल निकासी सुचारू रहे और जलजमाव की समस्या न हो। साथ ही सड़कों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने, आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाने और हाई स्पीड मार्गों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रात्रि में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर साइनेज एवं रेडियम पट्टियां लगाने पर भी जोर दिया। आयुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


