बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हिंदू संगठन ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का जलाया पुतला

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हिंदू संगठन ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का जलाया पुतला

Hindu organization burned an effigy of SP state president कन्नौज में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाया गया है।‌ हिंदू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बोले संतों का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। ‌इस मौके पर जूते की माला पहनकर पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। ‌ दरअसल सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे नाराज हिंदू संगठनों ने अजय पाल चौराहे पर पुतला फूंका।

साधु संतों के अपमान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हिंदू संगठनों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साधु संतों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को हिंदू समाज नहीं सहेगा। श्यामलाल का पुतला बनाकर सदर क्षेत्र के अजय पाल चौराहे पर पुतला फूंका गया। इस दौरान जूते की माला भी पहनाई गई और श्यामलाल पाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‌

हिंदू संगठनों के अनुसार समाजवादी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बीते शुक्रवार को बाबा बागेश्वर धाम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि जिसे अपनी पैदाइश का पता नहीं है वह फूंक से समुद्र सुखाने की बात करता है।‌ प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर हिंदू संगठन योगी सेना और हिंदू रक्षक दल ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने अजय पाल चौराहे पर पुतला फूंका।‌ इस मौके पर हिंदू रक्षक दल के छोटू तिवारी ने चेतावनी दी कि श्याम लाल पाल की कन्नौज यात्रा का विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *