एनटीपीसी बरौनी की सामुदायिक गतिविधियों के तहत जिले के प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों, खेल मैदानों, बाजारों और सामुदायिक स्थानों पर 89 हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएगी। करीब पांच करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से जिले की तस्वीर रोशन होने वाली है। अभियान की शुरुआत आज से की गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश और विधायक कुंदन कुमार ने आज इसका शुभारंभ किया। हाई मास्ट लाइट लगाने संबंधी सहमति पत्र अक्टूबर में डीएम तुषार सिंगला को सौंपा गया था। बेगूसराय बाढ़ प्रभावित जिला अधिकारियों ने बताया कि बेगूसराय बाढ़ प्रभावित जिला है। बरसात के समय या बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से ठहरना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग सड़कों या खुले स्थानों पर रोशनी के लिए इकट्ठा होते हैं। हाई मास्ट लाइट लगने से न केवल सुरक्षित और रोशन क्षेत्र उपलब्ध होंगे। आपदा प्रबंधन और राहत काम में भी मदद मिलेगी। इस परियोजना के माध्यम से सामुदायिक सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत करेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत काम का निष्पादन डिपॉजिट वर्क आधार पर किया जाएगा। लाइट लगाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी, जबकि फंडिंग एनटीपीसी बरौनी की ओर से दी जाएगी। जीवन स्तर और बेहतर होगा परियोजना के पूरा हो जाने पर जिले में सामुदायिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। रोशनी से सुसज्जित चौक-चौराहे और बाजार सामाजिक गतिविधियों को सशक्त बनाएंगे, व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। बच्चों को खेलकूद के लिए अधिक समय और सुरक्षित माहौल मिलेगा, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में जीवन स्तर और बेहतर होगा। एनटीपीसी बरौनी की सामुदायिक गतिविधियों के तहत जिले के प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों, खेल मैदानों, बाजारों और सामुदायिक स्थानों पर 89 हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएगी। करीब पांच करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से जिले की तस्वीर रोशन होने वाली है। अभियान की शुरुआत आज से की गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश और विधायक कुंदन कुमार ने आज इसका शुभारंभ किया। हाई मास्ट लाइट लगाने संबंधी सहमति पत्र अक्टूबर में डीएम तुषार सिंगला को सौंपा गया था। बेगूसराय बाढ़ प्रभावित जिला अधिकारियों ने बताया कि बेगूसराय बाढ़ प्रभावित जिला है। बरसात के समय या बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से ठहरना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग सड़कों या खुले स्थानों पर रोशनी के लिए इकट्ठा होते हैं। हाई मास्ट लाइट लगने से न केवल सुरक्षित और रोशन क्षेत्र उपलब्ध होंगे। आपदा प्रबंधन और राहत काम में भी मदद मिलेगी। इस परियोजना के माध्यम से सामुदायिक सुरक्षा और सुविधाओं को और मजबूत करेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत काम का निष्पादन डिपॉजिट वर्क आधार पर किया जाएगा। लाइट लगाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी, जबकि फंडिंग एनटीपीसी बरौनी की ओर से दी जाएगी। जीवन स्तर और बेहतर होगा परियोजना के पूरा हो जाने पर जिले में सामुदायिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा। रोशनी से सुसज्जित चौक-चौराहे और बाजार सामाजिक गतिविधियों को सशक्त बनाएंगे, व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। बच्चों को खेलकूद के लिए अधिक समय और सुरक्षित माहौल मिलेगा, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में जीवन स्तर और बेहतर होगा।


