मुजफ्फरपुर में एनटीपीसी कांटी ने आज राजकीय मध्य विद्यालय, कांटी कस्बा और मध्य विद्यालय, कलवारी में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब का उद्घाटन किया। यह पहल कंपनी के सीएसआर फंड के तहत शिक्षा के क्षेत्र में की गई है। कांटी के विधायक अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में इन लैब का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनटीपीसी कांटी के एजीएम (मानव संसाधन) महेश कुमार सुथार, डीजीएम (मानव संसाधन), विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी बनाना मकसद एनटीपीसी कांटी द्वारा स्थापित इन आईसीटी लैब से दोनों विद्यालयों के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं आधुनिक डिजिटल शिक्षा की सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना और उनके सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर विधायक अजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल शिक्षा आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने एनटीपीसी कांटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। एनटीपीसी कांटी के एजीएम (मानव संसाधन) महेश कुमार सुथार ने बताया कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास में सदैव सकारात्मक पहल करती रही है। उन्होंने कहा कि आईसीटी लैब से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका ज्ञानवर्धन और तकनीकी समझ विकसित होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने एनटीपीसी कांटी की इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में छात्रों और स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। मुजफ्फरपुर में एनटीपीसी कांटी ने आज राजकीय मध्य विद्यालय, कांटी कस्बा और मध्य विद्यालय, कलवारी में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब का उद्घाटन किया। यह पहल कंपनी के सीएसआर फंड के तहत शिक्षा के क्षेत्र में की गई है। कांटी के विधायक अजीत कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में इन लैब का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनटीपीसी कांटी के एजीएम (मानव संसाधन) महेश कुमार सुथार, डीजीएम (मानव संसाधन), विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी बनाना मकसद एनटीपीसी कांटी द्वारा स्थापित इन आईसीटी लैब से दोनों विद्यालयों के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं आधुनिक डिजिटल शिक्षा की सुविधाओं से लाभान्वित होंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना और उनके सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी बनाना है। इस अवसर पर विधायक अजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल शिक्षा आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने एनटीपीसी कांटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी और उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी। एनटीपीसी कांटी के एजीएम (मानव संसाधन) महेश कुमार सुथार ने बताया कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास में सदैव सकारात्मक पहल करती रही है। उन्होंने कहा कि आईसीटी लैब से विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका ज्ञानवर्धन और तकनीकी समझ विकसित होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने एनटीपीसी कांटी की इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में छात्रों और स्थानीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।


