MDS यूनिवर्सिटी में अनियमितता को लेकर NSUI का प्रदर्शन:कहा-छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कार्रवाई

MDS यूनिवर्सिटी में अनियमितता को लेकर NSUI का प्रदर्शन:कहा-छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो कार्रवाई

अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से जंचवाई जा रही उत्तरपुस्तिकाओं सहित अन्य अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित घारू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेन गेट पर एकत्रित हुए और नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *