जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि केशलाल ने युवाओं में सेवा और अनुशासन के विकास पर जोर दिया। केशलाल ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिविर युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने इसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक बताया। मुख्य वक्ता आत्म प्रकाशधर द्विवेदी ने युवाओं से ‘रील लाइफ’ की चमक से निकलकर ‘रियल लाइफ’ की चुनौतियों को स्वीकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तभी समाज और राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव हो पाएगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने एनएसएस को युवाओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम का स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग मिश्र ने दिया। उद्देश्य सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अजय मौर्या, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम सेवा जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में दिव्यांशु सिंह, पृथ्वी राज सिंह, मनीष यादव, मोनू कुमार, अर्पिता यादव, आलोक मिश्रा, शंभू चौरसिया, रजनीश कन्हैया यादव, सौरभ सिंह, सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


