होली पर अब नहीं होगी कन्फर्म सीट की टेंशन, बरेली से गुजरेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जाने कैसे आसान होगा आपका सफर

होली पर अब नहीं होगी कन्फर्म सीट की टेंशन, बरेली से गुजरेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जाने कैसे आसान होगा आपका सफर

बरेली। होली पर घर जाने की चिंता में घिरे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब कन्फर्म टिकट के लिए लंबी वेटिंग से जूझना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने बरेली से होकर गुजरने वाली चार नई स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इन ट्रेनों के चलते मार्च के पहले सप्ताह में टिकट कन्फर्म कर पाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।

चार मार्च को होली है और अभी से अप-डाउन ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी शुरू हो चुकी है। कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण बुकिंग रोकनी पड़ी। इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन तय किया है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

कन्फर्म सीट का नया मौका, जानें कौन-सी ट्रेन कब

रेलवे ने जिन चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन घोषित किया है, वे सीधे तौर पर बरेली होकर गुजरेंगी। ऐसे में रुहेलखंड के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
05005 बढ़नी–अमृतसर स्पेशल
चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार। बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे चलकर रात 11:10 बजे बरेली पहुंचेगी।
05006 अमृतसर–बढ़नी स्पेशल
पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार। अमृतसर से 12:45 बजे चलकर रात 10:34 बजे बरेली पहुंचेगी।
05301 मऊ–अंबाला स्पेशल
पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार। मऊ से सुबह चार बजे प्रस्थान कर दोपहर तीन बजे बरेली आएगी।
05302 अंबाला–मऊ स्पेशल
छह से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार। अंबाला से रात 1:38 बजे चलकर सुबह 10:38 बजे बरेली पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के संचालन के बाद त्योहार पर टिकट का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कोच या और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।

इन ट्रेनों में थी भारी वेटिंग

मार्च के पहले सप्ताह में राजधानी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, अवध असम, सहरसा गरीब रथ, दिल्ली–हावड़ा सुपरफास्ट, मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। काशी विश्वनाथ, राप्ती गंगा, अयोध्या एक्सप्रेस और लखनऊ मेल में भी कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया था।
अब स्पेशल ट्रेनों के जुड़ने से बरेली से होकर गुजरने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

अप्रैल से ट्रेनों के किराए में भी राहत

रेलवे ने एक और फैसला लिया है। बरेली होकर गुजरने वाली तीन सुपरफास्ट ट्रेनें 14 अप्रैल से मेल एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएंगी। इससे किराए में भी कुछ कमी आएगी और यात्रियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *