गयाजी में अब घर में बिजली कटते ही परेशान होने या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार के सात निश्चय-3 के तहत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने एक आसान और सीधा समाधान दिया है। अगर आपके घर, मोहल्ले या गांव की बिजली चली जाती है, तो आप अपने मोबाइल से सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए न कोई ऐप डाउनलोड करना होगा, न ही किसी वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर ही उनके क्षेत्र के फ्यूज कॉल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर अंकित किया गया है। यही नंबर बिजली आपूर्ति से जुड़ी हर शिकायत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ही शिकायत दर्ज होगी, संबंधित फ्यूज कॉल सेंटर सक्रिय होगा और समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। बिजल बिल पर नंबर रहेगा साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के गयाजी सर्कल के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार और बिजली विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी सोच के तहत अब हर बिल में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत का नंबर दिया जा रहा है। यह नंबर बिल के सबसे निचले हिस्से में स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा। ताकि उपभोक्ता आसानी से उसे देख सकें और जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकें। उपभोक्ता सिर्फ अपने घर ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाके में बिजली कटौती होने पर भी इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर तकनीकी खामी को दूर करेगी और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। फ्यूज कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं जिले में कुल नौ फ्यूज कॉल सेंटर कार्यरत हैं। बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी शिकायतें इन्हीं केंद्रों के माध्यम से दर्ज और निपटाई जाती हैं। अब चूंकि उपभोक्ता के क्षेत्र का फ्यूज कॉल सेंटर नंबर सीधे बिजली बिल पर उपलब्ध रहेगा, इसलिए सेवाओं का लाभ लेना और आसान हो जाएगा। गयाजी में अब घर में बिजली कटते ही परेशान होने या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार के सात निश्चय-3 के तहत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने एक आसान और सीधा समाधान दिया है। अगर आपके घर, मोहल्ले या गांव की बिजली चली जाती है, तो आप अपने मोबाइल से सीधे शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए न कोई ऐप डाउनलोड करना होगा, न ही किसी वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर ही उनके क्षेत्र के फ्यूज कॉल सेंटर का हेल्पलाइन नंबर अंकित किया गया है। यही नंबर बिजली आपूर्ति से जुड़ी हर शिकायत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ही शिकायत दर्ज होगी, संबंधित फ्यूज कॉल सेंटर सक्रिय होगा और समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। बिजल बिल पर नंबर रहेगा साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के गयाजी सर्कल के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार और बिजली विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी सोच के तहत अब हर बिल में बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत का नंबर दिया जा रहा है। यह नंबर बिल के सबसे निचले हिस्से में स्पष्ट रूप से अंकित रहेगा। ताकि उपभोक्ता आसानी से उसे देख सकें और जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सकें। उपभोक्ता सिर्फ अपने घर ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाके में बिजली कटौती होने पर भी इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर तकनीकी खामी को दूर करेगी और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। फ्यूज कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं जिले में कुल नौ फ्यूज कॉल सेंटर कार्यरत हैं। बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी शिकायतें इन्हीं केंद्रों के माध्यम से दर्ज और निपटाई जाती हैं। अब चूंकि उपभोक्ता के क्षेत्र का फ्यूज कॉल सेंटर नंबर सीधे बिजली बिल पर उपलब्ध रहेगा, इसलिए सेवाओं का लाभ लेना और आसान हो जाएगा।


