“शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया, बल्कि मेरे परिवार को भी क्रूर तरीके से तोड़ने की कोशिश की है। इस रिश्ते का असर मेरे करियर पर भी पड़ रहा है। मैं ठीक से अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। अब साथ रहने का कोई चांस नहीं है।” ये बातें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने आरा के फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह से तलाक के मामले कहीं। उन्होंने सुनवाई के दौरान ये बातें रखी थीं। उन्होंने जज से कहा, “एक पत्नी का धर्म परिवार को जोड़ना होता है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। अब ज्योति सिंह के साथ रहने का कोई सवाल ही नहीं है, कोई संभावना नहीं बची है। इसलिए मैं तलाक चाहता हूं।” तलाक मामले पर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने दोनों पक्षों के वकीलों से बातचीत की। इसके अलावा, कोर्ट पहुंचे पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह से भी इस मामले पर उनकी राय जानने की कोशिश की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे पवन सिंह की तस्वीरें.. सिलसिलेवार तरीके से जानिए फैमिली कोर्ट में पावर स्टार ने क्या कहा? पवन सिंह बुधवार को आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे थे, उन्होंनेकोर्ट में जज से कहा, “न्यायालय जो भी फैसला देगा, मुझे मंजूर होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि यह मामला जल्द से जल्द समाप्त हो सके। पवन सिंह के वकील सुमन सिंह ने बताया कि पवन सिंह की ओर से कोर्ट में क्रूएलिटी ग्राउंड पर तलाक की अर्जी दी है। इसका मतलब है कि दोनों पक्षों के बीच आपस में नहीं बन रहा है। बराबर झगड़ा, तकरार होती रहती है। ऐसे ही विवाद की वजह से मेरे मुवक्किल पवन सिंह को लग रहा है कि ज्योति सिंह के साथ आगे की जिंदगी गुजारना संभव नहीं है। इसके बाद तलाक की अर्जी लगाई। बुधवार को दोनों पक्षों को मध्यस्थता के लिए बुलाया गया था, कोर्ट चाहता था कि पवन-ज्योति एक साथ रहें, लेकिन किन्हीं कारणों से ज्योति सिंह नहीं आईं। ज्योति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर भी बात नहीं हो पाई, उनके पिता ने कॉल नहीं उठाया वकील सुमन ने आगे बताया कि जज साहब चाहते थे ज्योति सिंह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अपनी बातें रखें, लेकिन ज्योति सिंह का मोबाइल बंद था। इसके बाद ज्योति के पिता जी को फोन किया गया, लेकिन उनसे भी बात नहीं हो पाई। हालांकि, पहले ज्योति सिंह की ओर से 5 करोड़ रुपए, एक फ्लैट, पढ़ाई के साथ हर महीने खर्च की बात रखी गई थी। सारी मांगों पर दोनों पक्षों की सहमति भी बनी थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच पता नहीं क्या हुआ, सारी मांग को खत्म कर दिया गया। पूर्व की मांग पर दोनों पक्षों की सहमति बनती है तो कोर्ट इस पर विचार करेगा, अगर सहमति नहीं बनती है तो आगे ट्रायल चलेगा। ज्योति सिंह ने सुबह छठ का वीडियो पोस्ट किया, लेकिन कोर्ट नहीं पहुंचीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बुधवार को सुनवाई के लिए फैमिली कोर्ट नहीं पहुंचीं। हालांकि, सुबह ही उन्होंने चैती छठ के दौरान खुद के घाट पर अर्घ्य देने का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। ज्योति सिंह ने लिखा कि 25 मार्च को हमारा और पवन जी का आरा कोर्ट में फैसला होगा। हम दोनों साथ रहेंगे या नहीं, बस छठी मैया से और माता रानी से यही दुआ है कि सब कुछ ठीक हो जाए। आप सभी दुआ करिए कि सब कुछ ठीक हो जाए। ‘अगली तारीख पर जज साहब मैं आऊंगा’ वहीं, ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि बुधवार को ज्योति सिंह कोर्ट में नहीं आईं, इसलिए जज साहब के सामने ज्यादा बातें नहीं हुई। लेकिन उसी समय कोर्ट में मौजूद पवन सिंह ने कहा कि जो हालात बने हैं, उससे समाज में मेरी बेईज्जती हुई है, इसलिए मैं उनके साथ नहीं रहना चाहता हूं। विष्णुधर पांडेय ने बताया कि पवन सिंह की ओर से बात रखने के बाद जज साहब ने पवन सिंह को समझाया, लेकिन पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि अब हम दोनों के साथ रहने का कोई चांस नहीं है। पवन सिंह ने जज साहब से कहा कि हमारे करियर पर असर पड़ रहा है। हमारी तीन पुरानी फिल्म और एक अपकमिंग मूवी की शूटिंग चल रही है, जिस कारण मुझे समय नहीं मिल पा रहा है। पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी । लेकिन पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई। पवन सिंह पर मारपीट का आरोप पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर बहुत गंभीर आरोप लगाा टुकी है। ज्योति सिंह ने कोर्ट में लिखित आवेदन में कहा है कि पवन सिंह शादी के एक महीने बाद से ही नशे में धुत होकर उनके साथ गाली –गलौज,मारपीट करने के साथ हमेशा प्रताड़ित करते थे। आवेदन में ज्योति ने कहा है कि उनके पति ने दो-दो बार गर्भपात कराया है। शादी के दो महीने के बाद से ही ज्योति सिंह अपने मायके बलिया रह रही है। ज्योति सिंह ने कुटुंब न्यायालय से अंतरिम भरण पोषण के लिए मांग की है। “शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया, बल्कि मेरे परिवार को भी क्रूर तरीके से तोड़ने की कोशिश की है। इस रिश्ते का असर मेरे करियर पर भी पड़ रहा है। मैं ठीक से अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। अब साथ रहने का कोई चांस नहीं है।” ये बातें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने आरा के फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह से तलाक के मामले कहीं। उन्होंने सुनवाई के दौरान ये बातें रखी थीं। उन्होंने जज से कहा, “एक पत्नी का धर्म परिवार को जोड़ना होता है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। अब ज्योति सिंह के साथ रहने का कोई सवाल ही नहीं है, कोई संभावना नहीं बची है। इसलिए मैं तलाक चाहता हूं।” तलाक मामले पर दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ने दोनों पक्षों के वकीलों से बातचीत की। इसके अलावा, कोर्ट पहुंचे पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह से भी इस मामले पर उनकी राय जानने की कोशिश की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे पवन सिंह की तस्वीरें.. सिलसिलेवार तरीके से जानिए फैमिली कोर्ट में पावर स्टार ने क्या कहा? पवन सिंह बुधवार को आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे थे, उन्होंनेकोर्ट में जज से कहा, “न्यायालय जो भी फैसला देगा, मुझे मंजूर होगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं, ताकि यह मामला जल्द से जल्द समाप्त हो सके। पवन सिंह के वकील सुमन सिंह ने बताया कि पवन सिंह की ओर से कोर्ट में क्रूएलिटी ग्राउंड पर तलाक की अर्जी दी है। इसका मतलब है कि दोनों पक्षों के बीच आपस में नहीं बन रहा है। बराबर झगड़ा, तकरार होती रहती है। ऐसे ही विवाद की वजह से मेरे मुवक्किल पवन सिंह को लग रहा है कि ज्योति सिंह के साथ आगे की जिंदगी गुजारना संभव नहीं है। इसके बाद तलाक की अर्जी लगाई। बुधवार को दोनों पक्षों को मध्यस्थता के लिए बुलाया गया था, कोर्ट चाहता था कि पवन-ज्योति एक साथ रहें, लेकिन किन्हीं कारणों से ज्योति सिंह नहीं आईं। ज्योति से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर भी बात नहीं हो पाई, उनके पिता ने कॉल नहीं उठाया वकील सुमन ने आगे बताया कि जज साहब चाहते थे ज्योति सिंह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अपनी बातें रखें, लेकिन ज्योति सिंह का मोबाइल बंद था। इसके बाद ज्योति के पिता जी को फोन किया गया, लेकिन उनसे भी बात नहीं हो पाई। हालांकि, पहले ज्योति सिंह की ओर से 5 करोड़ रुपए, एक फ्लैट, पढ़ाई के साथ हर महीने खर्च की बात रखी गई थी। सारी मांगों पर दोनों पक्षों की सहमति भी बनी थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच पता नहीं क्या हुआ, सारी मांग को खत्म कर दिया गया। पूर्व की मांग पर दोनों पक्षों की सहमति बनती है तो कोर्ट इस पर विचार करेगा, अगर सहमति नहीं बनती है तो आगे ट्रायल चलेगा। ज्योति सिंह ने सुबह छठ का वीडियो पोस्ट किया, लेकिन कोर्ट नहीं पहुंचीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बुधवार को सुनवाई के लिए फैमिली कोर्ट नहीं पहुंचीं। हालांकि, सुबह ही उन्होंने चैती छठ के दौरान खुद के घाट पर अर्घ्य देने का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। ज्योति सिंह ने लिखा कि 25 मार्च को हमारा और पवन जी का आरा कोर्ट में फैसला होगा। हम दोनों साथ रहेंगे या नहीं, बस छठी मैया से और माता रानी से यही दुआ है कि सब कुछ ठीक हो जाए। आप सभी दुआ करिए कि सब कुछ ठीक हो जाए। ‘अगली तारीख पर जज साहब मैं आऊंगा’ वहीं, ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि बुधवार को ज्योति सिंह कोर्ट में नहीं आईं, इसलिए जज साहब के सामने ज्यादा बातें नहीं हुई। लेकिन उसी समय कोर्ट में मौजूद पवन सिंह ने कहा कि जो हालात बने हैं, उससे समाज में मेरी बेईज्जती हुई है, इसलिए मैं उनके साथ नहीं रहना चाहता हूं। विष्णुधर पांडेय ने बताया कि पवन सिंह की ओर से बात रखने के बाद जज साहब ने पवन सिंह को समझाया, लेकिन पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि अब हम दोनों के साथ रहने का कोई चांस नहीं है। पवन सिंह ने जज साहब से कहा कि हमारे करियर पर असर पड़ रहा है। हमारी तीन पुरानी फिल्म और एक अपकमिंग मूवी की शूटिंग चल रही है, जिस कारण मुझे समय नहीं मिल पा रहा है। पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी । लेकिन पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई। पवन सिंह पर मारपीट का आरोप पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर बहुत गंभीर आरोप लगाा टुकी है। ज्योति सिंह ने कोर्ट में लिखित आवेदन में कहा है कि पवन सिंह शादी के एक महीने बाद से ही नशे में धुत होकर उनके साथ गाली –गलौज,मारपीट करने के साथ हमेशा प्रताड़ित करते थे। आवेदन में ज्योति ने कहा है कि उनके पति ने दो-दो बार गर्भपात कराया है। शादी के दो महीने के बाद से ही ज्योति सिंह अपने मायके बलिया रह रही है। ज्योति सिंह ने कुटुंब न्यायालय से अंतरिम भरण पोषण के लिए मांग की है।


