‘अब मेरे पास आत्महत्या ही आखिरी रास्ता है’:प्रेमिका का जवाब- तुम मर जाओ तो ठीक रहेगा; समस्तीपुर में BSPC टीचर की सुसाइड की Inside Story

‘अब मेरे पास आत्महत्या ही आखिरी रास्ता है’:प्रेमिका का जवाब- तुम मर जाओ तो ठीक रहेगा; समस्तीपुर में BSPC टीचर की सुसाइड की Inside Story

“अब मेरे पास एक ही रास्ता बचा है कि मैं आत्महत्या कर लूं।”- तरुण कुमार, मृतक “तुम मर जाओ तो ठीक रहेगा, अगर मेरे बनकर नहीं रह सकते, तो तुम्हारी पत्नी राइमा को भी विवाहिता का सुख नहीं मिलने दूंगी।” – सोनम कुमारी, आरोपी BPSC टीचर तरुण और सोनम के बीच ये बातचीत 2 अप्रैल की रात को हुई थी। बातचीत के बाद तरुण ने देर रात करीब 1 बजे के बाद खुद को कमरे में बंदकर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। तरुण कुमार के पिता अभिनय कुमार ने बेटे के सुसाइड केस में उसकी गर्लफ्रेंड सोनम कुमारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस FIR में उन्होंने पुलिस से सोनम कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तरुण के पिता ने FIR में सोनम के खिलाफ क्या आरोप लगाए हैं? तरुण सुसाइड केस क्या है? पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट….। FIR में आरोप- ब्लैकमेल और धमकी से परेशान था BPSC शिक्षक मुसरीघरारी थाना में दर्ज FIR के अनुसार, वैशाली के परमानंदपुर लाल निवासी अभिनय कुमार ने बताया, “33 साल का मेरा बेटा तरुण BPSC टीचर था। वह समस्तीपुर के वस्तु विहार, ब्लॉक-डी में पिछले करीब 5 महीने से किराए के मकान में अपनी पत्नी राइमा और 7 महीने के बेटे के साथ रह रहा था। करीब छह महीने पहले बहू राइमा ने जानकारी दी थी कि नालंदा के इस्लामपुर, रामनगर निवासी सोनम, तरुण को ब्लैकमेल कर रही है। सोनम भी BPSC टीचर है और मुजफ्फरपुर के मड़वन स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में गणित की टीचर है।” मृतक के पिता के मुताबिक, “बहू राइमा ने बताया कि तरुण पर सोनम शादी के लिए दबाव डालती थी, ऐसा नहीं करने पर रेप के केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। सोनम की ओर से ब्लैकमेल किए जाने पर मेरा बेटा तरुण डर गया था। उसने अपनी पत्नी राइमा को इसकी जानकारी दी।” अभिनय कुमार ने आगे बताया, “मुझे जब इसकी जानकारी हुई तो मैंने भी सोनम को समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। परेशान होकर हम लोगों ने सोनम को तरुण और राइमा के साथ रहने की अनुमति दे दी। 24 मार्च से 26 मार्च तक सोनम मेरे बेटे और बहू के साथ वस्तु विहार में किराए के मकान में रही। 26 मार्च को सोनम मेरे बेटे तरुण को ये धमकी देते हुए चली गई कि अपनी पत्नी राइमा को तलाक देकर घर से निकलो, नहीं तो मैं तुम्हें जेल भिजवाकर ही दम लूंगी।” 2 अप्रैल को रात 10 बजे सोनम ने तरुण को किया था कॉल अभिनय कुमार के मुताबिक, 2 अप्रैल को रात करीब 10 बजे सोनम ने मेरे बेटे तरुण को कॉल आया और उसे परेशान किया जाने लगा। इसके बाद तरुण ने कहा कि अब मेरे पास एक ही रास्ता है कि मैं आत्महत्या कर लूं। इसके बावजूद सोनम लगातार रात करीब 1 बजे तक मेरे बेटे को धमकाती रही और कहती रही कि तुम मर जाओ तो अच्छा रहेगा। तुम अगर मेरे बनकर नहीं रह सकते हो तो तुम्हारी पत्नी को भी विवाहिता का सुख नहीं मिलने दूंगी। तरुण के पिता के मुताबिक, बेटे को धमकाने वाली बात बहू राइमा भी सुन रही थी। बातचीत के बाद अचानक तरुण दूसरे कमरे में पहुंचा और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बहू राइमा ने हम लोगों को कॉल कर जानकारी दी कि तरुण ने दरवाजा बंद कर लिया है, आवाज दे रही हूं लेकिन दरवाजा नहीं खोल रहा है, मुझे डर भी लग रहा है। इसके बाद मैंने डायल 112 को कॉल किया और अपनी पत्नी को लेकर बेटे के मकान पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि जब तक मैं बेटे के कमरे पर पहुंचा, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया था। अब जानिए BPSC टीचर तरुण और सोनम की प्रेम कहानी तरुण के पिता अभिनव कुमार ने बताया, कि मैं वैशाली में रोजगार सेवक के पद पर हूं। मैंने साल 2017 में अपने बड़े बेटे की शादी राइमा से की थी। शादी के दौरान मेरा बड़ा बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ही कर रहा था। बहू राइमा भी उस वक्त पढ़ाई ही कर रही थी। उन्होंने कहा कि बेटे और बहू का एक-दूसरे से कमिटमेंट था। जब तक हम लोग अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते, तब तक परिवार आगे नहीं बढ़ाएंगे। इसके बाद बेटा और बहू दोनों एक साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगे। अभिनव ने बताया कि शादी के 6 साल बाद यानी साल 2023 में वो मौका आया, जब तरुण और बहू राइमा ने BPSC TRE-1 में सफलता पाई। दोनों एक साथ टीचर बनें। तरुण की पोस्टिंग मुजफ्फरपुर और राइमा की पोस्टिंग समस्तीपुर के केशोपट्टी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि राइमा ने स्कूल के पास ही किराए का मकान लिया और बेटा-बहू एक साथ रहने लगे। बहू के स्कूल से 50 किलोमीटर दूर बेटे का स्कूल था। बेटा बस से रोजाना मुजफ्फरपुर आना-जाना करता था। मुजफ्फरपुर के ही स्कूल में नालंदा की सोनम भी थी टीचर अभिनव कुमार ने बताया कि नालंदा की रहने वाली सोनम ने भी 2023 में ही BPSC टीआरई-1 में टीचर की जॉब पाई थी और मुजफ्फरपुर के उसी स्कूल में टीचर थी, जहां तरुण पढ़ाता था। सोनम ने स्कूल के पास ही किराए का कमरा लिया था। स्कूल में तरुण और सोनम की बातचीत होने लगी, नजदीकियां बढ़ी। कुछ महीने बाद जब हम लोगों को तरुण और सोनम के बारे में पता चला तो मैं तरुण के स्कूल में पहुंचा और तरुण के साथ-साथ सोनम को भी समझाया। मैंने सोनम से कहा कि मेरा बेटा शादीशुदा है, छह महीने पहले पिता बना है, तुम दोनों का रिश्ता ठीक नहीं है। तुम दोनों के साथ-साथ राइमा का भी जीवन बिखर जाएगा। समझाने के बाद कुछ दिनों तक तरुण और सोनम एक दूसरे से नहीं मिलते थे, लेकिन बाद में सोनम ने दबाव डालकर दोबारा तरुण से नजदीकियां बढ़ा ली। इसको लेकर तरुण और राइमा के बीच झगड़े होने लगे। सोनम से दूरी बनाने के लिए तरुण ने पत्नी के स्कूल में कराया ट्रांसफर पिता अभिनव कुमार ने बताया, मार्च 2025 में तरुण ने सोनम से दूरी बनाने के लिए अपना ट्रांसफर कराया और समस्तीपुर आ गया। उसने अपनी पोस्टिंग राइमा के स्कूल में कराई। कुछ दिनों तक पति-पत्नी ठीक रहे। इसके बाद सोनम लगातार तरुण को कॉल करने लगी। इस बात की जानकारी मुझे हुई तो मैंने सोनम के पिता को कॉल कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि ये बिल्कुल गलत हो रहा है, आप अपने बेटी को समझाइए। सोनम ने अपने पिता की भी बात नहीं मानी। इसके बाद सोनम तरुण पर लगातार प्रेशर बनाने लगी। वो लगातार दो महीने से तरुण पर तलाक का प्रेशर बना रही थी। तरुण सुसाइड केस को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने क्या बताया? एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक शिक्षक के पिता के बयान पर इस मामले में सोनम नाम की महिला टीचर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है। “अब मेरे पास एक ही रास्ता बचा है कि मैं आत्महत्या कर लूं।”- तरुण कुमार, मृतक “तुम मर जाओ तो ठीक रहेगा, अगर मेरे बनकर नहीं रह सकते, तो तुम्हारी पत्नी राइमा को भी विवाहिता का सुख नहीं मिलने दूंगी।” – सोनम कुमारी, आरोपी BPSC टीचर तरुण और सोनम के बीच ये बातचीत 2 अप्रैल की रात को हुई थी। बातचीत के बाद तरुण ने देर रात करीब 1 बजे के बाद खुद को कमरे में बंदकर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। तरुण कुमार के पिता अभिनय कुमार ने बेटे के सुसाइड केस में उसकी गर्लफ्रेंड सोनम कुमारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस FIR में उन्होंने पुलिस से सोनम कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तरुण के पिता ने FIR में सोनम के खिलाफ क्या आरोप लगाए हैं? तरुण सुसाइड केस क्या है? पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट….। FIR में आरोप- ब्लैकमेल और धमकी से परेशान था BPSC शिक्षक मुसरीघरारी थाना में दर्ज FIR के अनुसार, वैशाली के परमानंदपुर लाल निवासी अभिनय कुमार ने बताया, “33 साल का मेरा बेटा तरुण BPSC टीचर था। वह समस्तीपुर के वस्तु विहार, ब्लॉक-डी में पिछले करीब 5 महीने से किराए के मकान में अपनी पत्नी राइमा और 7 महीने के बेटे के साथ रह रहा था। करीब छह महीने पहले बहू राइमा ने जानकारी दी थी कि नालंदा के इस्लामपुर, रामनगर निवासी सोनम, तरुण को ब्लैकमेल कर रही है। सोनम भी BPSC टीचर है और मुजफ्फरपुर के मड़वन स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में गणित की टीचर है।” मृतक के पिता के मुताबिक, “बहू राइमा ने बताया कि तरुण पर सोनम शादी के लिए दबाव डालती थी, ऐसा नहीं करने पर रेप के केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देती थी। सोनम की ओर से ब्लैकमेल किए जाने पर मेरा बेटा तरुण डर गया था। उसने अपनी पत्नी राइमा को इसकी जानकारी दी।” अभिनय कुमार ने आगे बताया, “मुझे जब इसकी जानकारी हुई तो मैंने भी सोनम को समझाया, लेकिन वो नहीं मानी। परेशान होकर हम लोगों ने सोनम को तरुण और राइमा के साथ रहने की अनुमति दे दी। 24 मार्च से 26 मार्च तक सोनम मेरे बेटे और बहू के साथ वस्तु विहार में किराए के मकान में रही। 26 मार्च को सोनम मेरे बेटे तरुण को ये धमकी देते हुए चली गई कि अपनी पत्नी राइमा को तलाक देकर घर से निकलो, नहीं तो मैं तुम्हें जेल भिजवाकर ही दम लूंगी।” 2 अप्रैल को रात 10 बजे सोनम ने तरुण को किया था कॉल अभिनय कुमार के मुताबिक, 2 अप्रैल को रात करीब 10 बजे सोनम ने मेरे बेटे तरुण को कॉल आया और उसे परेशान किया जाने लगा। इसके बाद तरुण ने कहा कि अब मेरे पास एक ही रास्ता है कि मैं आत्महत्या कर लूं। इसके बावजूद सोनम लगातार रात करीब 1 बजे तक मेरे बेटे को धमकाती रही और कहती रही कि तुम मर जाओ तो अच्छा रहेगा। तुम अगर मेरे बनकर नहीं रह सकते हो तो तुम्हारी पत्नी को भी विवाहिता का सुख नहीं मिलने दूंगी। तरुण के पिता के मुताबिक, बेटे को धमकाने वाली बात बहू राइमा भी सुन रही थी। बातचीत के बाद अचानक तरुण दूसरे कमरे में पहुंचा और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बहू राइमा ने हम लोगों को कॉल कर जानकारी दी कि तरुण ने दरवाजा बंद कर लिया है, आवाज दे रही हूं लेकिन दरवाजा नहीं खोल रहा है, मुझे डर भी लग रहा है। इसके बाद मैंने डायल 112 को कॉल किया और अपनी पत्नी को लेकर बेटे के मकान पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि जब तक मैं बेटे के कमरे पर पहुंचा, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया था। अब जानिए BPSC टीचर तरुण और सोनम की प्रेम कहानी तरुण के पिता अभिनव कुमार ने बताया, कि मैं वैशाली में रोजगार सेवक के पद पर हूं। मैंने साल 2017 में अपने बड़े बेटे की शादी राइमा से की थी। शादी के दौरान मेरा बड़ा बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी ही कर रहा था। बहू राइमा भी उस वक्त पढ़ाई ही कर रही थी। उन्होंने कहा कि बेटे और बहू का एक-दूसरे से कमिटमेंट था। जब तक हम लोग अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते, तब तक परिवार आगे नहीं बढ़ाएंगे। इसके बाद बेटा और बहू दोनों एक साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगे। अभिनव ने बताया कि शादी के 6 साल बाद यानी साल 2023 में वो मौका आया, जब तरुण और बहू राइमा ने BPSC TRE-1 में सफलता पाई। दोनों एक साथ टीचर बनें। तरुण की पोस्टिंग मुजफ्फरपुर और राइमा की पोस्टिंग समस्तीपुर के केशोपट्टी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि राइमा ने स्कूल के पास ही किराए का मकान लिया और बेटा-बहू एक साथ रहने लगे। बहू के स्कूल से 50 किलोमीटर दूर बेटे का स्कूल था। बेटा बस से रोजाना मुजफ्फरपुर आना-जाना करता था। मुजफ्फरपुर के ही स्कूल में नालंदा की सोनम भी थी टीचर अभिनव कुमार ने बताया कि नालंदा की रहने वाली सोनम ने भी 2023 में ही BPSC टीआरई-1 में टीचर की जॉब पाई थी और मुजफ्फरपुर के उसी स्कूल में टीचर थी, जहां तरुण पढ़ाता था। सोनम ने स्कूल के पास ही किराए का कमरा लिया था। स्कूल में तरुण और सोनम की बातचीत होने लगी, नजदीकियां बढ़ी। कुछ महीने बाद जब हम लोगों को तरुण और सोनम के बारे में पता चला तो मैं तरुण के स्कूल में पहुंचा और तरुण के साथ-साथ सोनम को भी समझाया। मैंने सोनम से कहा कि मेरा बेटा शादीशुदा है, छह महीने पहले पिता बना है, तुम दोनों का रिश्ता ठीक नहीं है। तुम दोनों के साथ-साथ राइमा का भी जीवन बिखर जाएगा। समझाने के बाद कुछ दिनों तक तरुण और सोनम एक दूसरे से नहीं मिलते थे, लेकिन बाद में सोनम ने दबाव डालकर दोबारा तरुण से नजदीकियां बढ़ा ली। इसको लेकर तरुण और राइमा के बीच झगड़े होने लगे। सोनम से दूरी बनाने के लिए तरुण ने पत्नी के स्कूल में कराया ट्रांसफर पिता अभिनव कुमार ने बताया, मार्च 2025 में तरुण ने सोनम से दूरी बनाने के लिए अपना ट्रांसफर कराया और समस्तीपुर आ गया। उसने अपनी पोस्टिंग राइमा के स्कूल में कराई। कुछ दिनों तक पति-पत्नी ठीक रहे। इसके बाद सोनम लगातार तरुण को कॉल करने लगी। इस बात की जानकारी मुझे हुई तो मैंने सोनम के पिता को कॉल कर इस बात की जानकारी दी और कहा कि ये बिल्कुल गलत हो रहा है, आप अपने बेटी को समझाइए। सोनम ने अपने पिता की भी बात नहीं मानी। इसके बाद सोनम तरुण पर लगातार प्रेशर बनाने लगी। वो लगातार दो महीने से तरुण पर तलाक का प्रेशर बना रही थी। तरुण सुसाइड केस को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने क्या बताया? एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक शिक्षक के पिता के बयान पर इस मामले में सोनम नाम की महिला टीचर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *