रूस के SJ-100 सिविल कम्युटर एयरक्राफ्ट अब भारत में भी बनेंगे। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (PJSC-UAC) के साथ एक MoU साइन किया है। ये छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी देने में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। ये MoU मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को मॉस्को में साइन हुआ है। HAL के प्रभात रंजन और PJSC-UAC के ओलेग बोगोमोलोव ने इसे साइन किया। HAL के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील और PJSC-UAC के डायरेक्टर जनरल वादिम बदेका की मौजूदगी में ये हुआ। आखिरी बार भारत में पूरा पैसेंजर एयरक्राफ्ट बनाने का प्रोजेक्ट 1961 से 1988 तक चला था। HAL के इस प्रोजेक्ट का नाम AVRO HS748 था। उसके बाद हमने इंपोर्ट पर निर्भर रहना सीख लिया। लेकिन अब, रूस के साथ ये टाई-अप भारत की इंपोर्ट पर निर्भरता को कम कर सकता है। HAL और PJSC-UAC का बैकग्राउंड ये पार्टनरशिप रूस-भारत के लॉन्ग-स्टैंडिंग डिफेंस टाई-अप को सिविल सेक्टर में ले जाती है। HAL को SJ-100 बनाने के “राइट्स” मिलेंगे, मतलब भारत में लोकल प्रोडक्शन शुरू हो सकेगा। SJ-100 एयरक्राफ्ट: ट्विन-इंजन, नैरो-बॉडी कम्युटर प्लेन ये प्लेन छोटे रूट्स के लिए परफेक्ट है जो 75-100 पैसेंजर्स कैरी कर सकता है। इसे शॉर्ट-हॉल फ्लाइट्स यानी, 100-500 किमी का डिस्टेंस ट्रैवल करने के लिए डिजाइन किया गया है। रूस में ये पहले से सफल है। इसके 200+ यूनिट्स बने हैं, और कई एयरलाइंस इसे यूज कर रही हैं। भारत के लिए फायदे: UDAN स्कीम के लिए गेम-चेंजर HAL का कहना है, “SJ-100 UDAN स्कीम के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।” ये प्लेन फ्यूल एफिशिएंट है,और लोकल प्रोडक्शन से कॉस्ट कम होगी। UDAN यानी, उड़े देश का आम नागरिक स्कीम के तहत छोटे शहरों जैसे गोरखपुर, देवघर या पोर्ट ब्लेयर को कनेक्ट किया जा रहा है। HAL के CMD डीके सुनील ने कहा, “ये MoU भारत की सिविल एविएशन को नई दिशा देगा।” रूस के UAC DG वादिम बदेका ने इसे “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” बताया। फाइनेंशियल और टेक्निकल डिटेल्स अभी फाइनेंशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि SJ-100 की प्रोडक्शन कॉस्ट 20-25 मिलियन डॉलर प्रति यूनिट होगी। रूस HAL को डिजाइन, इंजन, और असेंबली के लिए सपोर्ट देगा। प्रोडक्शन का रोडमैप
अब भारत में भी बनेंगे रूस के सिविल एयरक्राफ्ट SJ-100:देश के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, अभी 90% प्लेन्स इंपोर्ट होते हैं


