धमतरी| महंत घासीदास वार्ड के बनिया तालाब पार की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। बाबा गुरु घासीदास मंदिर के सामने की सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि उसमें लगाए गए सरिये भी अब दिखाई देने लगे हैं। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार वार्ड पार्षदों और नगर निगम से मांग की गई, लेकिन अब तक न तो सड़क की मरम्मत हुई है और न ही निगम का कोई अधिकारी ने निरीक्षण किया। यह सड़क आमापारा से शांति कॉलोनी और हरफतराई जाने का प्रमुख रास्ता है। यहां बने गड्ढों के कारण बाइक चलाते समय लोगों की कमर पर असर पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में इस जर्जर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत होनी चाहिए। – अशोक बांधे, आमापारा


