‘अब थक गया हूं’ लिखकर फंदे पर झूला PCS एस्पिरेंट:नौकरी छोड़कर कर रहा था तैयारी, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव

‘अब थक गया हूं’ लिखकर फंदे पर झूला PCS एस्पिरेंट:नौकरी छोड़कर कर रहा था तैयारी, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव

हाथरस की आशीर्वाद धाम कॉलोनी में मंगलवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है, जो सीआईएसएफ में तैनात हरि सिंह का इकलौता बेटा था। घटना के समय हरि सिंह और परिवार के अन्य सदस्य किसी जरूरी काम से मथुरा गए हुए थे। जब परिवार के लोग शाम को घर लौटे, तो उन्होंने बॉबी को अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिवार ने बताया कि नागेंद्र पढ़ा-लिखा था और बीटेक करने के बाद उसने दो साल पहले उसने प्राइवेट जॉब भी की। बाद में वह नौकरी छोड़कर पीसीएस की तैयारी कर रहा था। वह कुछ समय से डिप्रेशन में था। आत्महत्या से पहले उसने अपने हाथ पर लिखा- अब मैं ठीक होने का दिखावा करते-करते थक गया हूं और मानसिक स्वास्थ्य संघर्षों ने मुझे बहुत कमजोर बना दिया है। इसलिए सचेत रूप से अपने जीवन को समाप्त करने का निर्णय ले रहा हूं। उसने यह इंग्लिश में लिखा है। नागेंद्र अविवाहित था और अपने पिता का इकलौता पुत्र था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *