अब रोज 15 हजार सिलेंडरों की होम डिलीवरी:शहर में रात 10 बजे तक सप्लाई, 3 दिनों के अंदर 50 हजार सिलेंडर आपूर्ति का टारगेट

भागलपुर जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अब प्रतिदिन करीब 9 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी बढ़ाकर 15 हजार कर दी है। वर्तमान में जिले में लगभग 50 हजार सिलेंडरों की मांग बताई जा रही है, जिसे अगले तीन दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि त्वरित समाधान के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आमजन अपनी शिकायत दूरभाष संख्या 0641-2402871 पर दर्ज करा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक और शहरी क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के निर्देश हैं। नोडल पदाधिकारी को किया नियुक्त जिलाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिला आपूर्ति पदाधिकारी इसकी समग्र निगरानी करेंगे। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण कर संबंधित गैस वितरकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित समाधान करें। डिलीवरी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए गैस वितरण में लगे वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कालाबाजारी की सूचना देने की अपील जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों की गिरफ्तारी, गोदामों को सील करने तथा जब्त सिलेंडरों का नियमानुसार वितरण किया जाएगा। भागलपुर जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अब प्रतिदिन करीब 9 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी बढ़ाकर 15 हजार कर दी है। वर्तमान में जिले में लगभग 50 हजार सिलेंडरों की मांग बताई जा रही है, जिसे अगले तीन दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि त्वरित समाधान के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आमजन अपनी शिकायत दूरभाष संख्या 0641-2402871 पर दर्ज करा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक और शहरी क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के निर्देश हैं। नोडल पदाधिकारी को किया नियुक्त जिलाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिला आपूर्ति पदाधिकारी इसकी समग्र निगरानी करेंगे। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण कर संबंधित गैस वितरकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित समाधान करें। डिलीवरी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए गैस वितरण में लगे वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कालाबाजारी की सूचना देने की अपील जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों की गिरफ्तारी, गोदामों को सील करने तथा जब्त सिलेंडरों का नियमानुसार वितरण किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *