नौसीखिए चालक ने तीन लोगों को टक्कर मारी, समझौता हुआ

भास्कर न्यूज | धमतरी रत्नाबांधा रोड पर रविवार को एक नौसिखिया कार चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए 3 लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार रत्नाबांधा रोड पर रेस्ट हाउस के पास कार क्रमांक सीजी 04 एचडी-7898 का चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। उसने सामने पैदल जा रहे 3 लोगों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल व्यक्तियों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार जब्त कर थाने ले जाई गई। चालक को हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि देर-शाम तक कोई रिपोर्ट लिखवाने नहीं आया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया, जिसके बाद वाहन व चालक को छोड़ दिया गया। लापरवाही से वाहन चलाने पर ड्राइवर पर कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *