नोवेल्टी हुंडई को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड

नोवेल्टी हुंडई को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड

अमृतसर| हुंडई मोटर इंडिया के प्रतिष्ठित डीलर सम्मेलन में नोवेल्टी हुंडई सबसे बड़े विजेता के रूप में उभरी है। निदेशक लवतेश सिंह सचदेव के नेतृत्व में डीलरशिप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑटोमोटिव जगत में अपनी चमक बिखेरी। नोवेल्टी हुंडई को देश के चुनिंदा और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पार्टनर्स के लिए आरक्षित 2026 प्लेटिनम डीलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस आयोजन के दौरान नोवेल्टी हुंडई ने एक नहीं बल्कि पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। डीलरशिप ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस – टॉप 50 डीलर्स, हाइएस्ट वॉल्यूम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ निरंतरता प्रदर्शन’ और सीएसडी बिक्री में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ जैसे महत्वपूर्ण खिताब अपने नाम किए। ये सम्मान डीलरशिप की बेहतर कार्यप्रणाली, मजबूत बिक्री प्रदर्शन और ग्राहकों की अटूट संतुष्टि को प्रमाणित करते हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रबंधन ने अपने ग्राहकों, पार्टनर्स और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। निदेशक लवतेश सिंह सचदेव ने कहा कि यह सम्मान टीम के समर्पण और साल-दर-साल बेहतर परिणाम देने की क्षमता का नतीजा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *