भोजपुर जिले के कुख्यात वांटेड 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को एसटीएफ पटना की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी ठाकुर यादव कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी झारखंड के रामगढ़ जिले से की गई है। लंबे समय से फरार चल रहा था और करीब 14 महीने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। ठाकुर यादव हत्या के प्रयास और फायरिंग के मामले में वांछित था। तीन अक्टूबर 2024 को दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित वी-टू मॉल पर फायरिंग की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल का खोखा बरामद किया था। इस संबंध में एएसआई धनंजय चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दुकान बंद करने की धमकी दी गई थी एफआईआर में कृष्णागढ़ थाना के सरैया गांव निवासी ठाकुर यादव और उसके रिश्तेदार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर निवासी सुजीत यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था, जबकि एक अन्य अज्ञात को भी आरोपित किया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि बाइक से आए दोनों बदमाशों ने मॉल के दरवाजे पर पहुंचकर कहा था कि ठाकुर यादव ने दुकान बंद करने के लिए बोला है। इसके बाद मॉल के सामने लगे साइन बोर्ड पर फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो दोनों बदमाश बाइक से सरैया की ओर फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों से पूछताछ में ठाकुर यादव और सुजीत यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने इसे सरैया बाजार में दहशत और अशांति फैलाने की साजिश बताया था। हत्या, लूट समेत कई केस दर्ज ठाकुर यादव पहले से ही लूट, डकैती, रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक मामलों में चार्जशीटेड रहा है। नट हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आ चुका है। जून 2023 में पुलिस ने उसे एक देसी पिस्तौल, कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। सात जून 2023 को एक आम कारोबारी से लूटपाट के मामले में भी उसकी संलिप्तता पाई गई थी। उसके खिलाफ कृष्णागढ़ और बड़हरा थाने में छह-छह तथा मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज है। वह थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल रहा है। भोजपुर जिले के कुख्यात वांटेड 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को एसटीएफ पटना की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी ठाकुर यादव कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी झारखंड के रामगढ़ जिले से की गई है। लंबे समय से फरार चल रहा था और करीब 14 महीने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। ठाकुर यादव हत्या के प्रयास और फायरिंग के मामले में वांछित था। तीन अक्टूबर 2024 को दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित वी-टू मॉल पर फायरिंग की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल का खोखा बरामद किया था। इस संबंध में एएसआई धनंजय चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दुकान बंद करने की धमकी दी गई थी एफआईआर में कृष्णागढ़ थाना के सरैया गांव निवासी ठाकुर यादव और उसके रिश्तेदार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर निवासी सुजीत यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था, जबकि एक अन्य अज्ञात को भी आरोपित किया गया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि बाइक से आए दोनों बदमाशों ने मॉल के दरवाजे पर पहुंचकर कहा था कि ठाकुर यादव ने दुकान बंद करने के लिए बोला है। इसके बाद मॉल के सामने लगे साइन बोर्ड पर फायरिंग की गई। फायरिंग की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो दोनों बदमाश बाइक से सरैया की ओर फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों से पूछताछ में ठाकुर यादव और सुजीत यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने इसे सरैया बाजार में दहशत और अशांति फैलाने की साजिश बताया था। हत्या, लूट समेत कई केस दर्ज ठाकुर यादव पहले से ही लूट, डकैती, रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक मामलों में चार्जशीटेड रहा है। नट हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आ चुका है। जून 2023 में पुलिस ने उसे एक देसी पिस्तौल, कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। सात जून 2023 को एक आम कारोबारी से लूटपाट के मामले में भी उसकी संलिप्तता पाई गई थी। उसके खिलाफ कृष्णागढ़ और बड़हरा थाने में छह-छह तथा मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज है। वह थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल रहा है।


