25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार:खगड़िया में कई संगीन मामलों में पकड़ से था बाहर

25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार:खगड़िया में कई संगीन मामलों में पकड़ से था बाहर

खगड़िया पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। महेशखूँट थाना, डीआईयू खगड़िया और एसटीएफ पटना की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी निशांत सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, महेशखूँट थाना कांड संख्या 138/25 में वांछित निशांत सिंह को दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्टेशन से पकड़ा गया। कई गंभीर मामले दर्ज गिरफ्तार अपराधी की पहचान निशांत सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह खगड़िया जिले के महेशखूँट थाना अंतर्गत पतला गांव निवासी स्वर्गीय विनय सिंह का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ महेशखूँट थाना सहित विभिन्न थानों में छेड़खानी, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार अभियान जारी रहेगा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। छापेमारी दल में महेशखूँट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, परि० पु० अ० नि० प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। खगड़िया पुलिस को फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। महेशखूँट थाना, डीआईयू खगड़िया और एसटीएफ पटना की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी निशांत सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, महेशखूँट थाना कांड संख्या 138/25 में वांछित निशांत सिंह को दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्टेशन से पकड़ा गया। कई गंभीर मामले दर्ज गिरफ्तार अपराधी की पहचान निशांत सिंह उर्फ सूर्य प्रताप सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह खगड़िया जिले के महेशखूँट थाना अंतर्गत पतला गांव निवासी स्वर्गीय विनय सिंह का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ महेशखूँट थाना सहित विभिन्न थानों में छेड़खानी, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार अभियान जारी रहेगा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। छापेमारी दल में महेशखूँट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, परि० पु० अ० नि० प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *