रोहतक के कलानौर में कुख्यात बाइक चोर काबू:पहले दर्ज हैं चोरी के 4 केस; प्लॉट में खड़ी मोटरसाइकिल चुराई थी

रोहतक के कलानौर में कुख्यात बाइक चोर काबू:पहले दर्ज हैं चोरी के 4 केस; प्लॉट में खड़ी मोटरसाइकिल चुराई थी

रोहतक जिले के कलानौर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी वाहन चोरी के 4 केस दर्ज रहे हैं। थाना कलानौर के प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि कलानौर के रहने वाले मोनू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मोनू ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 और 2 फरवरी 2026 की रात को उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी की थी। सुबह जब वह देखने गया तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। अज्ञात युवक उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए थे। जांच में आरोपी गिरफ्तार मामले की जांच मुख्य सिपाही संदीप को सौंपी गई। जांच के दौरान 2 फरवरी 2026 को पुलिस ने काहनौर निवासी विकास उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत पहले भी चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *