BHU में विदेशी छात्रों के प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी:मई तक एडिशन सम्पन्न कराने का रखा गया लक्ष्य,1100 सीटों पर होगा आवेदन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शैक्षणिक साख मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार देर रात शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विदेशी छात्रों के प्रवेश के लिए आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी कर दिया। विदेशी छात्रों के लिए 1100 सीट इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतर्गत करीब 1100 सीटों पर विदेशी छात्र – छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा इस वर्ष कोशिश है कि आवेदन से लेकर दाखिले तक की पूरी प्रक्रिया मई 2026 तक संपन्न कर ली जाए , ताकि नया सत्र समय पर शुरू हो सके। विदेशी छात्रों के लिए विशेष पोर्टल बीएचयू में वर्तमान में कई देशों के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस नए बुलेटिन के साथ विश्वविद्यालय अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को आकर्षित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए इस साल विशेष पोर्टल तैयार किया गया है। दाखिले की प्रक्रिया इसी पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी। विदेशी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। प्रवेश के लिए पात्रता और अन्य दिशा – निर्देश बुलेटिन में विस्तार से दिए गए हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस इस बार प्रवेश प्रक्रिया को गति देना है ताकि विदेशी छात्र अपनी यात्रा और वीजा संबंधी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *