UP Board Exam: सूचना भेजने में लापरवाही बरतने पर नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

UP Board Exam: सूचना भेजने में लापरवाही बरतने पर नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के कई केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड के प्रारुप पर सूचना भेजने में लापरवाही बरतने का मामला प्रकाश में आया है। संंयुक्त निदेशक आजमगढ़ मंडल ने नौ केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की तरफ से समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दोनों पालियों के विषयों की परीक्षा को पेनड्राइव में वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे की फोटो, उत्तरपु​स्तिकाओं और मिसिंग उत्तरपु​स्तिकाओं का विवरण बोर्ड के प्रारुप में देने का निर्देश दिया गया है। लेकिन जिले के कई केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से नियम का अनुपालन न करने पर संयुक्त ​शिक्षा निदेशक ने नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने वाले परीक्षा केंद्रों में चतुरी शाह इंटर कॉलेज मझवारा, मां सरस्वती इंटर कॉलेज जमालपुर बुलद पहसा, केएनएनपीएन इंटर कॉलेज चोरपाकला, धर्मदेव इंटर कॉलेज हाजीपुर खुरहट, सतनाम एचएसएस कुतुबपुर, शारदा देवी आर्या गर्ल्स इंका मैनुद्दीनपुर लोहाटीकर, एसडीबीएसएस यादव इंटर कॉलेज शेख अहमदपुर, महावीर इंटर कॉलेज कसारा, हैप्पी चिल्ड्रेन हाईस्कूल मिश्रौली सेमरीजमालपुर सहित नौ परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इस बाबत संयुक्त ​शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर का कहना है कि बोर्ड के प्रारुप पर सूचनाएं न भेजने की ​​शि​कायतें मिली है। नौ परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के ​खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। अन्यथा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *