बेतिया नगर निगम का नोटिस:23 से 25 मार्च तक होगी ओपन डाक प्रक्रिया, रेवेन्यू ग्रोथ का टारगेट

बेतिया नगर निगम का नोटिस:23 से 25 मार्च तक होगी ओपन डाक प्रक्रिया, रेवेन्यू ग्रोथ का टारगेट

बेतिया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सैरातों की ठेका बंदोबस्ती हेतु नई अधिसूचना जारी की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यह प्रक्रिया 23, 24 और 25 मार्च को नगर निगम सभागार में संपन्न कराई जाएगी। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने इस संबंध में आम सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, खुली डाक (ओपन बिडिंग) की प्रक्रिया आगामी 23, 24 एवं 25 मार्च 2026 को प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों एवं नियमों के तहत इसमें भाग लेकर अपनी बोली प्रस्तुत कर सकते हैं। ”बंदोबस्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी” महापौर सिकारिया ने स्पष्ट किया कि बंदोबस्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी। इसका उद्देश्य योग्य और अधिकतम बोली लगाने वाले संवेदकों का चयन करना है। इस पहल से नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और शहरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी। जारी सूची में कई महत्वपूर्ण सैरातों का उल्लेख है, जिनकी बंदोबस्ती से नगर निगम को वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। प्रशासन ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि बंदोबस्ती कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बेतिया नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सैरातों की ठेका बंदोबस्ती हेतु नई अधिसूचना जारी की है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यह प्रक्रिया 23, 24 और 25 मार्च को नगर निगम सभागार में संपन्न कराई जाएगी। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने इस संबंध में आम सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार, खुली डाक (ओपन बिडिंग) की प्रक्रिया आगामी 23, 24 एवं 25 मार्च 2026 को प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित शर्तों एवं नियमों के तहत इसमें भाग लेकर अपनी बोली प्रस्तुत कर सकते हैं। ”बंदोबस्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी” महापौर सिकारिया ने स्पष्ट किया कि बंदोबस्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगी। इसका उद्देश्य योग्य और अधिकतम बोली लगाने वाले संवेदकों का चयन करना है। इस पहल से नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और शहरी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी। जारी सूची में कई महत्वपूर्ण सैरातों का उल्लेख है, जिनकी बंदोबस्ती से नगर निगम को वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। प्रशासन ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है, ताकि बंदोबस्ती कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *